उदयपुर। इसरो के मिशन चन्द्रयान 3 की सफलता को लेकर रोटरी क्लब उदयपुर अशोका की ओर से चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता के तहत कोई भी चित्र कलाकार चन्द्रयान 3 की थीम पर अपनी चित्रकला को घर पर बना कर अशोका पैलेस पर 5 सितंबर तक जमा करवा सकते हैं। प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए आयु सीमा नहीं है ।
रोटरी क्लब उदयपुर अशोका के चार्टर अध्यक्ष मुकेश माधवानी ने बताया कि यह हमारे देश के लिए ऐतिहासिक पल है कि चन्द्रयान 3 सफल रहा है और हम चांद के दक्षिणी ध्रूव पर यान उतारने वाले पहले देश बन गए है। चन्द्रयान की इस सफलता को चित्रों के माध्यम से उकरने के लिए, आमिर ख़ान साहब की फ़िल्म तारे जमीं पर फिल्म से प्रेरित होकर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है, ताकि प्रतिभाएं अपनी कला को दिखा सके। मुकेश माधवानी ने बताया कि 3 विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा एवं अन्य सभी प्रतिभागियों को सांत्वना के रूप में प्रमाण पत्र मिलेगा। साथ ही सबसे ख़ूबसूरती पेंटिंग को रोटरी क्लब अशोका की डायरेक्टरी में छपने का मोका मिलेगा।
चन्द्रयान 3 की सफलता पर हो रही चित्रकला प्रतियोगिता, भेजे अपनी कलाकृति
