राष्ट्रीय बाल अधिकार आयोग की सदस्य सचिव पहुंची खेरवाड़ा, शिविर आयोजित

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

उदयपुर, 24 अगस्त। आज़ादी के अमृत महोत्सव के तहत बाल अधिकारों से सम्बंधित समस्याओं के समाधान के लिए गुरूवार को राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग की ओर से उदयपुर जिले के खेरवाड़ा ब्लॉक में संयुक्त बैंच/कैम्प का आयोजन किया।
राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग की सदस्य सचिव श्रीमती रूपाली बनर्जी सिंह, राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग राजस्थान के सदस्य राजीव मेघवाल की उपस्थिति में हुए शिविर में जोखिमग्रस्त परिवारों की मैपिंग, ब्लॉक की आंगनवाड़ी, स्कूलों एवं स्वास्थ्य केंद्रों के सर्वे टूल एवं बच्चों के अधिकारों से जुड़ी 260 से अधिक व्यक्तिगत शिकायतें प्राप्त हुईं। बच्चों व उनके परिवारों को भारत सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित किए जाने की प्रक्रिया प्रारम्भ की गई। संबंधित अधिकारियों को शिकायतों के निवारण के लिए निर्देश दिए गए। दिव्यांग बच्चों को प्रणाम पत्र एवं पेंशन से जोड़ा गया। आवश्यकता वाले बच्चों को व्हील चेयर दी गई। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के प्रशिक्षित चिकित्सक ने कई बच्चों की स्वास्थ्य जांच कर परामर्श दिया। विधवा महिलाओं एवं उनके बच्चों को राज्य सरकार कीं योजना पालनहार एवं ग्रामीण रोज़गार योजना से भी जोड़ा गया।
इस दौरान जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव कुलदीप शर्मा, उपखण्ड अधिकारी राकेशकुमार, पुलिस उप अधीक्षक पर्वत सिंह, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी यशवंत डामोर, मुख्य ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी डॉ अरुण मीणा, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के हर्षित पंचोली, सांख्यिकी विभाग के नारायणलाल पटेल, विकास अधिकारी शंकरलाल मेघवाल, बाल विकास परियोजना अधिकारी सरोजिनी मीणा, जिला बाल कल्याण समिति की यशोदा पूनिया, संगीता राव, अंकुर, किशोर न्याय बोर्ड से रिजवाना रिजवारी, जिला बाल संरक्षण इकाई मीना शर्मा, राजकुमार जीनगर, कुसुम पालीवाल, गायत्री सेवा संस्थान के शैलेंद्र पण्ड्या, नितिन पालीवाल, राजेश आदि मौजूद रहे।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!