उदयपुर। बिजनेस नेटवर्क इंटरनेशनल उदयपुर रीजन का वन टू वन कॉन्क्लेव होटल हावर्ड जॉनसन ने सम्पन्न हुआ। जिसमे 107 सदस्यों ने भागीदारी की।
बीएनाआई के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर अनिल छाजेड़ ने बताया कि कोविड महामारी के बाद इस तरह का यह पहला बिज़नेस कॉन्क्लेव था। वहां मौजूद मेंबर्स ने एक दूसरे को अपना अपना व्यापार समझते हुए 180 से ज्यादा रेफरल दिए। रीजन के अवॉर्ड्स भी दिए गए, जिसमें यश खंडेलवाल सर्वश्रेष्ठ सपोर्ट डायरेक्टर, शगुफ्ता जयपुरी बेस्ट मेंबर, आर्किटेक्ट सुनील लड्ढा, रूबी को बेस्ट चेप्टर एवम तकरीबन 25 अन्य मेंबर्स को भी सम्मानित किया गया।
छाजेड़ ने बताया कि अब तक सभी छह चैप्टर्स ने मिल कर आशा से अधिक का व्यापार किया है। बिजनेस नेटवर्क इंटरनेशनल विश्व का सर्वश्रेष्ठ व्यापार संगठन है। कॉन्क्लेव में बीएनआई उदयपुर के सालाना जश्न उद्वम-23 का भी ऐलान किया गया जो की 16-17 दिसंबर 2023 की होटल भैरवगढ़ में आयोजित किया जाएगा जिसमे देश भर से 500 से ज्यादा मेंबर्स भाग लेंगे एवम 3000 से ज्यादा व्यापारीगण को भी आमंत्रित किया जाएगा।
बीएनआई बिजनेस नेटवर्क इंटरनेशनल का सवन टू वन कॉन्क्लेव सम्पन्न
