गौरव का बास्केटबॉल में राष्ट्रीय स्तर पर चयन

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

उदयपुर। सेंट्रल एकेडमी विद्यालय हिरणमगरी सेक्टर-3 के 10वीं के छात्र गौरववर्धन सिंह राठौड़ का बास्केटबॉल में राष्टÑीय स्तर पर चयन किया गया है। विद्यालय के प्रधानाचार्य हनुमान प्रसाद ने बताया कि उसका हाल ही 21 से 23 जुलाई तक हुई राज्यस्तरीय सब-जूनियर बास्केटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर राष्ट्रीय स्तर पर चयन हुआ है। गौरववर्धन आगामी 3 अगस्त से पांडिचेरी में आयोजित होने वाली राष्ट्र स्तरीय सब-जूनियर बास्केटबॉल प्रतियोगिता में भाग लेगा।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!