600 से अधिक केडेट्स ने लिया भाग
युवा जीवन में सोच हमेशा उंची रखे – प्रो. सारंगदेवोत
छात्राओं ने राजस्थानी, पंजाबी, देश भक्ति एवं रिमिक्स गानों पर जमकर दी प्रस्तुतियाॅ
उदयपुर 30 जुलाई / 2 राज आर एण्ड वी रेजिमेंट एनसीसी नवानिया की ओर से आयोजित दस दिवसीय आवासीय वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का समापन रविवार को जनार्दनराय नागर राजस्थान विद्यापीठ विश्वविद्यालय के एग्रीकल्चर महाविद्यालय के कृषि भवन के सभागार में केडेट्स द्वारा राजस्थानी, पंजाबी, देश भक्ति एवं रिमिक्स गानों पर दी गई जमकर प्रस्तुतियों के साथ सम्पन्न हुआ। समारोह का शुभारंभ कुलपति कर्नल प्रो. एस.एस. सारंगदेवोत, ग्रूप कमांडर कर्नल भास्कर चक्रवर्ती, केम्प कमाण्डेंट कर्नल ई.एऩ. मनोज ने माॅ सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया।
प्रारंभ में कैम्प कमांडिंग मनोज ने अतिथियांें का स्वागत करते हुए बताया कि 10 दिवसीय शिविर में राजस्थान के विभिन्न विद्यालय, विश्वविद्यालयों के 600 केडेट्स ने भाग लिया। शिविर में योग, फायरिंग, मेप रिडिंग, फिल्ड क्राफ्ट एवं बेटल क्राफ्ट, टेंट पिचिंग, हार्डफुल नेस ध्यान कार्यक्रम, आपदा प्रबंधन, क्वीज, हेडकाॅलर, पशु प्रबंधन, वेपन टेªनिंग, प्रश्नोत्तरी, ड्रील, हेल्थ एण्ड हाईजिन, फायर सेफ्टी, रोड सेफ्टी, पर्यावरण की जानकारी के साथ ही ब्लड डोनेशन भी केडेट्स द्वारा किया गया। सबसे अधिक 18 मेडल विद्यापीठ के केेडेटस ने अपने नाम किए।
प्रो. सारंगदेवोत ने दस दिवसीय शिविर के दौरान आयोजि विभिन्न प्रतियोगिता में विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत करते हुए युवाओं का आव्हान किया जीवन में हमेशा उंची सोच रखे व अच्छा शक्ति अपार होनी चाहिए। पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल कलाम कहा कहते थे सपने हमेशा उंचे देखने चाहिए। जैसा हम सोचेगे जीवन में ही वैसा ही होगा। जीवन में सकारात्मक दृष्टि से किसी व्यक्ति के भाव को देखते हुए यदि हम उसका सहयोग करते है तो उसका भी आगे चल कर अन्य के प्रति उसके भी भाव ऐसे ही हांेगे। जीवन में हमेशा आगे बढ़ने से पहले अपना लक्ष्य निर्धारित करें और उसी दिशा में आगे बढेगे तो सफल होने से कोई नहीं रोक सकता।
संचालन उदिता गुप्ता, ओजस्विनी चैहान, पूर्वा माहेश्वरी ने किया जबकि आभार बी.एल. नागदा दिया।
समारेाह में प्रो. गजेन्द्र माथुर, प्रो. आईजे माथुर, प्रो. एएस जोधा, एएनओ ले. डाॅ. हिम्मत सिंह चुण्डावत, डाॅ.़ बीएल नागदा, निजी सचिव कृष्णकांत कुमावत, निमत मेनारिया, विजय बैरबा, दक्षा चैबीसा, दीपक उपाध्याय, दीपचंद , शिव कुमार, सुशील कुमार, शौभाराम, सहित एनसीसी अधिकारी एवं विद्यापीठ कार्यकर्ता उपस्थित थे।
