10 हजार कावड़ियें करेंगे महादेव का अभिषेक

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

गंगु कुंड से उभयेश्वर महादेव तक की 21 किलोमीटर तक की 18 वीं कावड यात्रा आगामी 21 अगस्त को
शहर के सामाजिक, धार्मिक, राजनेतिक संगठनों की हुई बैठक

उदयपुर 30 जुलाई / शिव महोत्सव समिति की ओर से आगामी 21 अगस्त को समिति द्वारा गंगा के चैथे पाये गंगु कुंड से उभयेश्वर महादेव तक की 21 किलोमीटर तक की निकाली जाने वाली 18वीं कावड यात्रा में हर वर्ग की भागीदारी हो इसके लिए रविवार को गंगा के चैथे पाये गंगु कुंड परिसर में  अध्यक्ष यज्ञ नारायण शर्मा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में शहर के सामाजिक, धार्मिक एवं राजनीतिक संगठनों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताआंें भाग लिया। समिति की ओर से सात  दिवसीय कार्यक्रमों का आयेाजन किया जायेगा जिसमें विभिन्न संगठन अपनी भागीदारी निभायेगे। शर्मा ने बताया कि पिछले वर्ष आठ हजार कावड़ियों ने महादेव का अभिषेक किया, इस बार 10 हजार का लक्ष्य रखा गया है। यात्रा की समाप्ति पर  मंदिर परिसर में विशाल भंडारे का आयेाजन किया जायेगा जिसमें 20 हजार से अधिक भक्तों के भाग लेने की संभावना है। धर्मोत्सव समिति के दिनेश मकवाना ने भक्तांे के लिए प्रसाद की व्यवस्था अपनी ओर से करने की घोषणा की।
बैठक में गैराज समिति अध्यक्ष मनोहर चैधरी, धर्मोत्सव समिति के दिनेश मकवाना, पूर्व बार अध्यक्ष रामकृपा शर्मा, गंगु विकास समिति के सचिव महेश भावसार, बजरंग सेना मेवाड़ के संस्थापक कमलेन्द्र सिंह पंवार, गिरिश शर्मा, यशवंत चैधरी, मानसिंह हाडा, श्रीराम सेना के उमेश नागदा,  जितेन्द्र जैन, , एडवोकेट उदय सिंह देवड़ा, नवीन व्यास, सुरेश रावत, गोपाल कृष्ण रावल, गौरव त्रिवेदी, सुमित सेठ, भागीरथ सिंह जोधा, डाॅ. सुनील जोशी, एडवोकेट सोहन सिंह खरवड, नीतिश पुरोहित, सुतिम सेठ, हरि सिंह देवडा, तख्त सिंह गहलोत, शिवलाल शर्मा, विश्व हिन्दू परिषद के किशन सिंह, सुनीता नागदा, चेतन सोनी, घनश्याम सोलंकी, देवेन्द्र बेरवा, नरेश वैष्णव, लज्जा शंकर नागदा, जगत नागदा, शिवशंकर नागदा, विजय कुमार वैष्णव, भगवती पालीवाल कमांडो, चुन्नीलाल सुथार, भरत मेघवाल, सहित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता ने कावड यात्रा को सफल बनाने एवं आमजन का जोडने के उद्देश्य से अपने सुझाव दिये।
उक्त जानकारी प्रवक्ता कृष्णकांत कुमावत ने दी।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!