वल्लभनगर बांध भी ओवरफ्लो, अब बड़गांव बांध की बारी

उदयपुर। प्रदेश में मानसून की सक्रियता बनी रहने से बारिश का दौर जारी है। उदयपुर में शुक्रवार को हुई बारिश के चलते वल्लभनगर बांध भी ओवरफ्लो हो गया। जिसका पानी तेज गति से बड़गांव बांध में जा रहा है और पानी की आवक इसी तरह बनी रही तो अगले कुछ दिनों में यह बांध भी छलक उठेगा।
पिछोला तथा स्वरूपसागर से जा रहा पानी उदयसागर के जरिए वल्लनगर बांध पहुंच रहा था। छह मीटर क्षमता वाले वल्लभनगर बांध के ओवरफ्लो होने पर अब चित्तौड़गढ़़ जिले के बड़गांव बांध में पानी पहुंच रहा है। बड़गांव बांध में 7.62 मीटर के मुकाबले 4.50 मीटर पानी की आवक हो चुकी है तथा लगातार पानी के आने से उसके भी अगले सप्ताह तक ओवरफ्लो होने की संभावना जताई जा रही है।
आकोदड़ा गांध एक मीटर खाली
देवास —2 प्रोजेक्ट का आकोदड़ा बांध अब महज एक मीटर खाली रह गया है। 18.40 मीटर क्षमता वाला आकोदड़ा गांव में 17.40 मीटर पानी आ चुका है। जबकि जयसमंद बांध में पानी की आवक अभी भी नहीं हो पा रही। 8.63 मीटर क्षमता वाली जयसमंद झील में अभी तक पांच मीटर ही पानी आ पाया है। जयसमंद तथा आकोदड़ा दोनों बांध उदयपुर शहर की पेयजल आपूर्ति के बड़े बांध हैं।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!