अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल द्वारा निर्देशित द पावर ऑफ रेजिलिएंस
उदयपुर। युग प्रधान आचार्य श्री महाश्रमण की विदुषी साध्वी श्री डॉ परम प्रभा जी के पावन सानिध्य में तेरापंथ महिला मंडल उदयपुर द्वारा द पावर ऑफ रेजिलिएंस कार्यशाला आयोजित की गई ।
कार्यशाला की शुरुआत प्रेरणा गीत से हुई तेरापंथ महिला मंडल अध्यक्ष ने अपने स्वागत उद्बोधन से सबका स्वागत किया तत्पश्चात मुख्य वक्ता श्रीमती शानू लोढा ( वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी आईआईएम उदयपुर )ने कहा कि रेजिलाइंस का मतलब प्रैक्टिस रिपीट एंड एक्शन उन्होंने कहा कि रेजिलाइंस से आप अपनी क्षमताओं को किस तरह बढ़ा सकते हैं ।उन्होंने बताया हम चाहे कितने भी हार जाएं लेकिन मन से कभी हारना नहीं चाहिए।विपत्ति की परिस्थिति में भी सकारात्मकता के द्वारा खुद की क्षमताओं को बढ़ाएं।
डॉ साध्वी परम प्रभा जी ने कहा जो कड़क रहता है वह लंबे समय तक नहीं चल सकता जो लचीला होता है वह लंबे समय तक चलता है और अनेक ऊंचाइयां हासिल कर आगे बढ़ता रहता है जहां कठोरता है वहां विकास के मार्ग अवरुद्ध हो जाते हैं और जहां कोमलता है वहां सफलता के मार्ग उद्घाटित हो जाते हैं और आप सभी क्षेत्रों में आगे बढ़ते जाते है। आभार मंडल मंत्री ज्योति कच्छारा ने जताया एवम साध्वी श्री जी के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित की।
कार्यशाला का संचालन पूजा मादरेचा ने किया।
