उदयपुर 28 जुलाई। राजकीय मीरा कन्या महाविद्यालय के भूगोल विभाग ने विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया। मुख्य वक्ता एवं विशेषज्ञ मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय के पर्यावरण विज्ञान के विभागाध्यक्ष एवं पृथ्वी विज्ञान फैकल्टी के चेयरमैन प्रो.बी.आर.बामनिया ने सिंगल यूज प्लास्टिक का न्यूनतम प्रयोग करने हेतु सभी प्रतिभागियों को जागरूक किया। वरिष्ठ वैज्ञानिक पायल पंचोली ने उदयपुर के सन्दर्भ में प्रदूषक कारकों को सीमित करने के उपाय बताए। स्वागत उदबोधन महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. मीना बया ने दिया। संयोजक डॉ. संध्या पठानिया ने प्रतिभागियों को संगोष्ठी के विषय से अवगत कराया। इस अवसर पर डॉ. पूर्णिमा सिंह, डॉ. शिवानी स्वर्णकार,डॉ. बी .एल.मीणा, श्रीमती मंजू शेखावत एवं सुश्री सुरभि तिवारी आदि उपस्थित रहे।
तोषण निधि स्कीम के संबंध में बैठक एक अगस्त को
उदयपुर 28 जुलाई। तोषण निधि स्कीम हेतु गठित जिला स्तरीय समिति की बैठक मंगलवार 1 अगस्त को प्रातः 10ः30 बजे जिला कलक्टर (दावा निपटान आयुक्त) अरविंद पोसवाल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित होगी। यह जानकारी अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट प्रभा गौतम ने दी।
