– जीतो लेडीज विंग ने मीरा कन्या महाविद्यालय में बांटे 250 पौधे
उदयपुर, 27 जुलाई। सामाजिक संस्था जीतो लेडिज विंग की ओर से गुरुवार को राजकीय मीरा कन्या महाविद्यालय में तुलसी के 250 पौधे वितरित किए एवम तुलसी की महत्ता पर वार्ता आयोजित की गई। जीतो लेडीज विंग अध्यक्षा विजयलक्ष्मी गलुंडिया ने बताया कि पौधे का प्रयोजन प्रियंका कोठारी की और से किया गया। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि मुख्य वक्ता डॉ बलदीप शर्मा ने अपने तुलसी की महत्ता के वक्तव में बताया कि तुलसी से स्मरण शक्ति,सकारात्मकता एवम इम्यूनिटी बढ़ती है साथ ही अगर हम प्रतिदिन तुलसी का उपयोग करते है तो कई रोगों से बच सकते है, उन्होंने यह भी बताया कि तुलसी का एक पत्ता अगर मोबाइल के पीछे लगा दिया जाए तो मोबाइल से निकलने वाली हानिकारक किरणों से भी बचा जा सकता है। विजयलक्ष्मी गलुंडिया ने अपने वक्तव्य में बताया कि परीक्षा के समय तुलसी का एक पत्ता भी मुंह में रखा जाए तो उसके क्या क्या लाभ है साथ ही आंगन में तुलसी एवम नारी द्वारा इसकी पूजा का क्या संबंध है उसके बारे भी जानकारी दी। मीरा गल्र्स कॉलेज की प्राचार्य ने भी छात्राओं एवम संकाय सदस्यों को तुलसी की धार्मिक एवम वैज्ञानिक महत्ता बताते हुए तुलसी के पौधरोपण एवम संरक्षण की शपथ दिलाई। इस अवसर पर मीरा एलुमिनी अध्यक्ष मंजू बारूपाल, सेक्रेटरी सविता चतर रेखा जैन, सोनल बोल्या, झनकार मोगरा, संध्या बापना, मंजू चित्तौड़ा, मंजू बारूपाल, सविता चतर, स्नेहा बाबेल आदि उपस्थित थी। संचालन स्नेहा बाबेल ने किया।
स्मरण शक्ति, सकारात्मकता, एवम रोग प्रतिरोधक शक्ति बढ़ाने में तुलसी है उपयोगी : डॉ बलदीप शर्मा
