हॉकी राजस्थान के अध्यक्ष अरूण कुमार सारस्वत के मुख्य आतिथ्य मे आयोजित हुआ वार्षिक अधिवेशन एवं चुनाव
उदयपुर। हॉकी उदयपुर के सचिव डॉ. कुलदीप सिंह झाला ने जानकारी दि हाॅकी उदयपुर का वार्षिक अधिवेशन तथा कार्यकारिणी के चुनाव रविवार, दिनांक 23 जूलाई 2023 को पद्मिनी बाघ रिसोर्ट उदयपुर मे आयोजित हुए जिसमे हाॅकी उदयपुर के अध्यक्ष प्रो. दरियाव सिंह चुण्डावत के प्रस्ताव तथा वरिष्ठ उपाध्यक्ष, डाॅ. पृथ्वीराज चौहान के समर्थन पर बैठक मे उपस्थित सभी सदस्यो ने वल्लभनगर विधायक, माननीया प्रिती गजेन्द्र सिंह शक्तावत को हाॅकी उदयपुर के “संरक्षक” पद पर मनोनीत करने के प्रस्ताव को सर्वसम्मती से पारित किया।
संरक्षक पद पर मनोनीत होने पर विधायक, प्रिती गजेन्द्र सिंह शक्तावत ने हाॅकी उदयपुर के सभी पदाधिकारीयो तथा सदस्यो का आभार व्यक्त किया तथा उदयपुर जिले मे हाॅकी खेल के विकास एवं विस्तार हेतू हरसंभव मदद करने का विश्वास दिलाया।
चुनाव अधिकारी डाॅ. नगेन्द्र सिंह सोलंकी के निर्देशन मे हॉकी उदयपुर के वार्षिक अधिवेशन तथा चुनाव प्रक्रिया सम्पन्न हुई ।
वार्षिक अधिवेशन तथा चुनाव प्रक्रिया के दौरान पर्यवेक्षक के रूप मे हॉकी राजस्थान की और से प्रदेश उपाध्यक्ष श्री महिपाल सिंह निम्बाडा , जिला ओलम्पिक संघ के पर्यवेक्षक के रूप मे सचिव श्री जालमचन्द जैन तथा जिला खेल कूद प्रशिक्षण केन्द्र से ऑब्जर्वर के रूप मे श्री नरपत सिंह चुण्डावत ने शिरकत की।
