उदयपुर । संभाग के प्रतापगढ़ जिले के कर्मोड़ा गांव में बारिश की वजह से हालात विकट हैं। पांच दर्जन परिवारों की बस्ती का एक भी घर ऐसा नहीं, जो जलमग्न ना हो। खेतीहर परिवारों का कहना है कि उनके पास ना तो खुद केे और ना ही पशुुुुओं के लिए खाने-पीने का सामान बचा । उनके घरों में रखा अनाज और चारा बर्बाद हो गया ।
प्रतापगढ़ जिले में हो रही रुक-रुक कर बरसात के चलते कई गांव में निकासी नहीं होने के चलते लोगों के लिए पानी आफत भी बना हुआ है। पीपलखूंट उपखंड के घंटाली क्षेत्र के कर्मोड़ा गांव में पानी की निकासी नहीं होने के चलते रोड का सारा पानी कर्मोड़ा गांव के घरों में भर गया, जिसके चलते पशु आहार सहित खाद्य सामग्री खराब हो गई। कई घंटों तक ग्रामीण पानी की निकासी का जुगाड़ करते हुए नजर आए।
कर्मोड़ा के ग्रामीणों ने बताया पानी भरने से लोगों को नव निर्मित दीवारें तोड़कर पानी की निकासी का जुगाड़ करना पड़ा, पशु बालों में पानी भरने से 20 हजार से अधिक का पशु चारा पानी में खराब हो गया।
कर्मोड़ा के ग्रामीण सोहनलाल ने बताया गांव की बस्ती में पानी भरने से कई कच्चे घरों में किसानों के बिस्तर खाद्य सामग्री कृषि उपज बुवाई के लिए बीज आदि सामग्री खराब हुई है।
किसी घर में नहीं बचा खाने-पीने का सामान, पशुओं का चारा भी बर्बाद
