उदयपुर, 22 जुलाई। अखिल भारतीय गुर्जर महासभा की ओर से जयपुर के पिंकसिटी प्रेसक्लब में शनिवार को प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया।
प्रेस वार्ता के माध्यम से सभी राष्ट्रीय राजनीतिक दलों से समाज को अपने संगठन में भी गुर्जर समुदाय की संख्या के आधार पर उचित प्रतिनिधित्व देने, देवनारायण बोर्ड को अधिक वित्तीय मदद देने की मांग रखी। इसके साथ ही एमबीसी आरक्षण को नवीं अनुसूची में डालने के लिए राजस्थान सरकार से उचित कार्यवाही करने का आह्वान किया और एमबीसी के बैकलॉग को शीघ्र लागू कर समाज के युवाओं के साथ न्याय करने की मांग रखी गई।
प्रेस वार्ता को कामिनी गुर्जर ने भी संबोधित किया और कहा कि राज्य के स्थानीय गुर्जरों को राजनीतिक दृष्टि से लाभांवित करने और स्थानीय गुर्जरों को विधानसभा चुनाव दौरान प्राथमिकता देने की मांग रखी गई। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष रामप्रसाद महासचिव रामअवतार गुर्जर, राष्ट्रीयय सचिव रामस्वरूप गुर्जर, मनीषा गुर्जर सहित प्रदेश भर से आए गुर्जर सभा के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
