उदयपुर। पिछले दिनों उदयपुर में अति बारिस के दौरान मन्दिर परिसर के पास मकान ढहने से हुए जनहानि के लिए स्थानीय पार्षद शिल्पा पामेचा द्वारा मृतक परिवार हेतु आर्थिक सहायतार्थ ज्ञापन सौंपा। पामेचा ने बताया कि
पिछले दिनों मंदिर में हुए हादसे में मकान गिरने से 3 लोगों की मृत्यु हो गई थी। अत्यधिक बारिस के कारण मकान ढहने से ये हादसा हुआ। मृतक अपने परिवार के साथ बरसो से मंदिर परिसर में बने मकानों में रह रहे थे। इस कुदरती हादसे में मृतक परिवार को जन हानि के साथ ही धन हानि भी हुई है। इस लिए उनकी आर्थिक सहायता के लिए प्रयासरत इस वार्ड की पार्षद शिल्पा पामेचा के नेतृत्व में स्थानीय क्षेत्रवासी लखन, सौरभ सोनी,नवीन बागोरा
कालू भाई,भावना जोशी, मीना बागोरा, कैलाश सोनी, यशस्वी राठौड़, छोटू, यशराज सोनी आदि के द्वारा मंदिर अधिकारी मंदिर मंडल को आर्थिक सहायतार्थ करने हेतु ज्ञापन दिया मंदिर अधिकारी द्वारा हुए हादसे पर शोक जताते हुए मंदिर बोर्ड में प्रस्ताव रख हरसंभव आर्थिक सहायता का आश्वासन दिया गया
मन्दिर मंडल को पार्षद शिल्पा ने दिया ज्ञापन आपदा ग्रस्त को मिले अनुदान
