प्रदेश में शान्ति खुशहाली एवं समृद्धि हेतु देवस्थान विभाग द्वारा होगी महाकालेश्वर में पूजा अर्चना

अभिजित मुर्हूत में परम्परागत रूप से आशुतोष भगवान श्री महाकालेश्वर रजत पालकी में हो सवार करेंगे मंदिर परिक्रमा
उदयपुर। सार्वजनिक प्रन्यास मंदिर श्री महाकालेश्वर में श्रावण महोत्सव को लेकर आज महाकालेश्वर मंदिर प्रांगण में प्रन्यास अध्यक्ष तेजसिंह सरूपरिया व संरक्षक बालुसिंह कानावत के सानिध्य में बैठक आहूत की। बैठक में प्रन्यास अध्यक्ष तेजसिंह सरूपरिया ने बताया कि श्रावण महोत्सव की तैयारियां को लेकर चर्चा की उन्होंने बताया कि इस बार अधिक मास होने से श्रावण के आठों सोमवार परम्परागत रूप से विधिविधान से पूजा अर्चना की जाएगी। सरूपरिया ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्रावण महोत्सव परम्परागत रूप से मनाया जाएगा। जिसकी तैयारियां पूर्ण कर ली गई।
प्रन्सास सचिव चन्द्रशेखर दाधीच ने बताया कि श्रावण महोत्सव के तहत् इस बार दर्शनार्थियों के लिए लाईव दर्शन की विशेष व्यवस्था की गई जो पूरे श्रावण मास सायंकाल आरती लाईव की जाएगी। दाधीच ने बताया कि श्रावण महोत्सव को लेकर विभिन्न समितियों का गठन कर सभी को अपना अपना दायित्व सौंप दिया गया है।
श्रावण महोत्सव के संयोजक रमाकान्त अजारिया व एडवोकेट सुन्दरलाल माण्डावत ने बताया कि श्रावण महोत्सव के प्रथम सोमवार को विधिविधान व परम्परागत रूप से आशुतोष भगवान श्री महाकालेश्वर के विग्रह रूप को रजत पालकी में विराजमान कर अभिजित मुर्हूत 12.15 बजे मंदिर परिक्रमा करा सभा मण्डप में महाआरती की जाएगी।
श्रावण महोत्सव समिति के अध्यक्ष सुनील भट्ट ने बताया कि श्रावण मास के प्रारंभ होने पर भगवान रूद्र को प्रिय इस माह में स्थानीय महाकालेश्वर मंदिर के अन्तर्गत श्रावण मास के विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है जिसके अन्तर्गत प्रातः से ही निज मंदिर में विशेष पूजा अर्चना रूद्री पाठ किया जा रहा है एवं भगवान महाकाल का नित्य विशेष श्रृंगार भोग धरा आरती की जा रही है । इसी क्रम में आज श्रावण मास के प्रथम सोमवार होने पर मंदिर में श्रावण महोत्सव में मंदिर सभा मण्डप से ही भगवान रूद्र के दर्शन कर सभामण्डप में स्थित घट से जलाभिषेक की व्यवस्था की गई साथ ही सभा मण्डप में स्थित नर्बदेश्वर महादेव पर भक्तों के लिए विशेष जलाभिषेक, पूजन पाठ, रूद्री की व्यवस्था की गई है।
राज्य सरकार द्वारा प्रदेश में शान्ति खुशहाली एवं समृद्धि हेतु देवस्थान विभाग की ओर से आयोजित महारूद्राभिषेक सोमवार को महाकालेश्वर मंदिर में किया जाएगा। सहायक आयुक्त जतीन गांधी ने बताया कि श्रावण मास के प्रथम सोमवार के अवसर पर देवस्थान विभाग द्वारा महाकालेश्वर मंदिर में विशेष पूजा अर्चना कराई जाएगी। इस संबंध में महाकालेश्वर मंदिर की ओर पूजा अर्चना की व्यवस्था विनोद कुमार शर्मा, एडवोकेट  महिपाल शर्मा ने बताया कि राज्य सरकार की मंशा लोक कल्याण व जन हितार्थ देश वासियों की शान्ति खुशहाली एवं समृद्धि हेतु प्रातः 9 बजे मंदिर परिसर में निष्णांत पंडितों द्वारा स्वस्वर रूद्राभिषेक व सहस्त्रधारा अभिषेक कराया जाएगा।
प्रन्यास सचिव चन्द्रशेखर दाधीच ने बताया कि श्रावण महोत्सव में महारूद्र मण्डल का गठन कर श्रावण  पदाधिकारियों को दायित्व सौंप दिया गया। जो श्रावण महोत्सव में होने वाले सभी कार्यक्रमों में अपनी अपनी दायित्वों का निर्वहन करेंगे।
महोत्सव समिति व मंदिर प्रशासक श्रीमती दीक्षा भार्गव ने बताया कि श्रावण महोत्सव के अन्तर्गत हेाने वाले कार्यक्रमों में महिला समिति की संयोजिका डाॅ. रीना राठौर के सानिध्य में महाकालेश्वर मंदिर में होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों में अपनी सेवाएं देंगी। श्रीमती राठौर ने बताया कि महिला मण्डल की टीम द्वारा दर्शनार्थियों को दर्शनार्थ किसी प्रकार की असुविधा न हो इसके लिए तटस्थान पर अपनी सेवाएं दे दर्शनार्थियों को दर्शन की विशेष व्यवस्था कराएंगी।
आज की बैठक में प्रन्यास उपाध्यक्ष महिम दशेारा, भूपेन्द्र पालीवाल, ओम सोनी, एडवाकेट श्याम सुन्दर शर्मा,राजेश सोनी, दिनेश मेहता, भंवरलाल पालीवाल, के.जी.पालीवाल, गिरिराज सोनी, पुरूषोत्तम जीनगर, कमल चैहान, योगेशगिरी गोस्वामी, शंकर कुमावत आदि उपस्थित थे।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!