उदयपुर 09 जुलाई / शिव महोत्सव समिति की बैठक रविवार को गंगा के चैथे पाये गंगु कुंड परिसर में अध्यक्ष यज्ञ नारायण शर्मा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। शर्मा ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्रावण मास की नाग पंचमी आगामी 21 अगस्त को समिति द्वारा गंगा के चैथे पाये गंगु कुंड से उभयेश्वर महादेव तक की 21 किलोमीटर तक की निकाली जाने वाली 18वीं कावड यात्रा निकाली जायेगी। कावड़ यात्रा में हर वर्ग की भागीदारी हो इसके लिए समिति की ओर से सात दिवसीय कार्यक्रमों का आयेाजन किया जायेगा जिसमें हर वर्ग को इसमें भागीदारी का मौका मिलेगा। शर्मा ने बताया कि पिछले वर्ष आठ हजार कावड़ियों ने महादेव का अभिषेक किया, इस बार 10 हजार का लक्ष्य रखा गया है। ज्ञातव्य है कि पिछले मार्च माह में समिति द्वारा कंकु कुंड परिसर में बने भवन में रखे गये लोठे चोरी हो गये थे जिसकी शिकायत सम्बंधित थाने में दी गई जिसका अभी तक कोई पता नहीं चला। उन्होने कहा कि जन सहयोग से इस बार 20 हजार नये लोठे क्रय किये जायेगें।
कावड़ यात्रा में शहर के सभी सामाजिक, राजनीतिक , धार्मिक संगठनों की भागीदारी रहे इसके लिए आगामी 30 जुलाई को प्रातः 11 बजे गंगु परिसर में बैठक आयोजित की जायेगी जिसमें सात दिवसीय समारेाह की रूपरेखा को अंतिम रूप दिया जायेगा।
बैठक में गैराज समिति अध्यक्ष मनोहर चैधरी, पूर्व बार अध्यक्ष रामकृपा शर्मा, गंगु विकास समिति के सचिव महेश भावसार, बजरंग सेना मेवाड़ के संस्थापक कमलेन्द्र सिंह पंवार, यशवंत चैधरी, मानसिंह हाडा, देवी सिंह सिसोदिया, देवी लाल गुर्जर, एडवोकेट उदय सिंह देवड़ा, नवीन व्यास, सुरेश रावत,गोपाल कृष्ण रावल, गौरव त्रिवेदी, सुमित सेठ, भागीरथ सिंह जोधा, देवेन्द्र बेरवा, नरेश वैष्णव, शिवशंकर नागदा, विजय कुमार वैष्णव, भगवती पालीवाल कमांडो, चुन्नीलाल सुथार सहित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता ने कावड यात्रा को सफल बनाने एवं आमजन का जोडने के उद्देश्य से अपने सुझाव दिये।
उक्त जानकारी प्रवक्ता कृष्णकांत कुमावत ने दी।
18 वीं कावड यात्रा आगामी 21 अगस्त को 10 हजार कावड़ियें करेंगे महादेव का अभिषेक
