राजस्व लक्ष्य की शत प्रतिशत प्राप्ति सुनिश्चित करें-श्रीमती नम्रता

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

संयुक्त शासन सचिव ने ली अधिकारियों की बैठक
उदयपुर, 5 जुलाई। कर विभाग के उदयपुर संभाग मुख्यालय के सभागार में संयुक्त शासन सचिव, वित्त (कर) श्रीमती नम्रता वृष्णि की अध्यक्षता में राजस्व प्राप्ति के संबंध में बैठक आयोजित हुई। बैठक में उदयपुर संभाग के समस्त सहायक आयुक्त, वाणिज्यिक कर अधिकारी, सहायक वाणिज्यिक कर अधिकारी उपस्थित हुए। संयुक्त शासन सचिव ने राजस्व प्राप्ति के लक्ष्यों एवं अन्य विभागीय कार्यां की समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देंश प्रदान किये। उन्होंने उदयपुर संभाग को वर्ष 2023-24 (अप्रेल से जून तक) में आवंटित राजस्व लक्ष्यों एवं प्राप्त राजस्व का विश्लेषण करते हुए प्रत्येक वृत्त को निर्देशित किया कि अपने वृत्त एवं घट में स्थित टॉप टेक्सपेयर पर विशेष निगरानी रखे एवं नेगेटिव ग्रोथ वाली फर्मों की वास्तविक स्थिति के बारे में जांच करते हुए राजस्व में वृद्धि के प्रयास करे।
श्रीमती नम्रता वृष्णि ने कहा कि वृत्त से संबंधित रिटर्न फाइलिंग का नियमित अवलोकन करते हुए शत प्रतिशत रिटर्न फाइलिंग सुनिश्चित की जाए। उन्होंने उदयपुर संभाग में बकाया जीएसटी वसूली हेतु प्रयास तेज कर शत प्रतिशत वसूली सुनिश्चित करने व रिकवरी हेतु नियमानुसार कार्यवाही करने के निर्देश दिये। समस्त वृत्त अधिकारियों को प्रतिमाह एक्शन प्लान के अनुरूप कार्य करने एवं एक्शन प्लान में घोषित कार्य से अधिक कार्य की कोशिश करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विभिन्न वृतों को आवंटित बिजनेस ऑडिट एवं स्क्रुटनी प्रकरणों का समय सीमा में सम्पादन सुनिश्चित करे। टॉप टैक्स पेयर्स के सेक्टर पर भी केस स्टडी पैटर्न पर जांच कर सुनिश्चित करे कि वे प्रत्येक इन्टरनल ट्रांजेक्शन पर कर अदा कर रहे है, व् आगत कर का नियमानुसार उपभोग कर रहे है। प्रतिमाह विभिन्न व्यापारी संगठनों/एसोसिएशन के साथ संवाद स्थापित करें एवं संबंधित संगठनों को जीएसटी नियमों की जानकारी देना सुनिश्चित करें। अंत में उपायुक्त (प्रशासन) अशोक कुमार ने आभार जताया।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!