चलती कार में आग, चालक की चतुराई से बची जान

उदयपुर। शहर के प्रतापनगर क्षेत्र में इमली चौराहे पर शनिवार को अचानक एक चलती कार में आग लग गई। चालक ने चतुराई दिखाते हुए आग भड़कने से पहले ही अपनी जान बचा ली।
आग की भनक लगते ही चालक कार रोककर आग फैलने के कुछ सैकण्ड पहले ही कार से उतरा। उसके उतरते ही भभके के साथ पूरी कार आग में घिर गई। यह देखकर उसके रौंगटे खड़े हो गए। कार में आग की लपटें देख मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। राहगीरों की मदद से तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी गई। दमखल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई। आग बुझाते वक्त चारों तरफ धुएं का गुबार उठने लगा। आग से कार के आगे का इंजन सहित उसकी बॉडी पूरी तरह से जल गई। कार में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!