इसी साल उदयपुर से संचालित होंगी दो वंदे भारत ट्रेन

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

उदयपुर। इस साल उदयपुर शहर से दो वंदे भारत ट्रेन संचालित होंगी। जिनके जरिए उदयपुर से दिल्ली तथा मुम्बई से वंदे भारत ट्रेन के जरिए जुड़ जाएगा। रेलवे ने उदयपुर से दिल्ली तथा उदयपुर से बाया अहमदाबाद होते हुए मुम्बई वंदे भारत ट्रेन का रूट तथा टाइम टेबल भी तैयार कर लिया है। हालांकि इनके संचालन में अभी वक्त लगेगा।
उदयपुर से दिल्ली वंदे भारत ट्रेन जुलाई तक शुरू हो जाएगी और इसके लिए सभी तैयारी पूरी हो चुकी हैं। बताया गया कि दिल्ली से जयपुर(फिलहाल अजमेर) तक चल रही वंदे भारत ट्रेन को आगे उदयपुर तक बढ़ाया जाएगा।
जबकि उदयपुर से बांद्रा वाया अहमदाबाद के सेमी हाईस्पीड वंदे भारत ट्रेन दिसम्बर 2023 के अंत तक चलाए जाने की तैयारी को लेकर काम चल रहा है। रेलवे सूत्रों के जरिए पता चला है कि डूंगरपुर से तक इलेक्ट्रीक इंजन संचालन तक जांच का काम पूरा किया जा चुका है। उदयपुर—बांद्रा के बीच कुछ किलोमीटर की दूरी में इलेक्ट्रीक लाइन डालने का काम जारी है और उसके दिसम्बर 2023 तक पूरा होने की उम्मीद है। उस काम के पूरा होते ही उदयपुर से बांद्रा के लिए बाया अहमदाबाद एक और वंदे भारत ट्रेन का संचालन शुरू होगा।
उदयपुर—जयपुर वंदे भारत ट्रेन का टाइम टेबल जारी
उदयपुर—जयपुर वंदे भारत वन्दे भारत एक्सप्रेस का टाइम टेबल रेलवे ने जारी कर दिया है। यह ट्रेन प्रतिदिन उदयपुर से सुबह 5:55 पर रवाना होकर सुबह 6:27 पर मावली, 7:22 पर चंदेरिया, 8:55 पर बूंदी, 9:23 पर कोटा, 10:25 पर सवाई माधोपुर, 11:13 पर निवाई और दोपहर 12:10 पर दुर्गापुरा (जयपुर) स्टेशन पहुंचेगी।
इसी तरीके से दुर्गापुरा (जयपुर) स्टेशन से दोपहर 3:45 (15:45 बजे) रवाना होकर, शाम 4:23 (16:23) पर निवाई, 5:05 (17:05) पर सवाई माधोपुर, शाम 6:10 (18:10) पर कोटा, शाम 6:43 (18:43) पर बूंदी, रात 8:20 (16:20) पर चंदेरिया, रात 9:15 (21:15) पर मावली और रात 10:00 (22:00) बजे उदयपुर पहुंचेगी। इसी तरह उदयपुर से बांद्रा के लिए भी वंदे भारत ट्रेन का शिड्यूल आ चुका है लेकिन उसका संचालन दिसम्बर अंत तक होने की उम्मीद के साथ उसे सार्वजनिक नहीं किया गया है।
अभी तक राजस्थान को एक वंदे भारत ट्रेन
राजस्थान की पहली सेमी हाईस्पीड ट्रेन वंदे भारत 12 अप्रैल से शुरू हुई थी। जिसे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 12 अप्रैल 2023 को हरी झंडी दिखाई थी। अजमेर से दिल्ली चलने वाली वंदे भारत सप्ताह में छह दिन (सोमवार, मंगलवार, गुरुवार, शुक्रवार, शनिवार, रविवार) दिल्ली से शाम 6 बजकर 10 मिनट (18:10) पर चल रही है। इस ट्रेन से 442 किलोमीटर का सफर 6 घंटे 5 मिनट में पूरा हो रहा है। उल्लेखनीय है कि सेमी हाई स्पीड ट्रेन “वंदे भारत“ ट्रेन में विस्टाडोम कोच की सुविधा होती है। चेयर रिवॉल्विंग होगी यानी जिस दिशा में ट्रेन चल रही होगी उसी दिशा में आप अपनी चेयर को घुमा सकेंगे। वहीं ट्रेन टिकट पर चाय-कॉफी से लेकर नाश्ता-लंच या डिनर भी मिल सकेगा।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!