राजस्थान साहित्य अकादमी का पुरस्कार-सम्मान समारोह शुक्रवार को

कला, साहित्य, संस्कृति एवं पुरातत्व मंत्री डॉ बी. डी. कल्ला देंगे पुरस्कार
ओटीएस जयपुर में प्रदेश भर से जुटेंगे साहित्य प्रेमी
उदयपुर 17 मई। राजस्थान साहित्य अकादमी का पुरस्कार-सम्मान समारोह 2022-23 हरिश्चंद्र माथुर राजस्थान राज्य लोक प्रशासन संस्थान (ओटीएस) जयपुर के भगवत सिंह मेहता सभागार में शुक्रवार 19 मई को अपराहन 3:30 बजे से आयोजित होगा। अकादमी सचिव बसंत सिंह

सोलंकी ने बताया कि कार्यक्रम में कला, साहित्य, संस्कृति एवं पुरातत्व मंत्री डॉ. बी. डी. कल्ला बतौर मुख्य अतिथि पुरस्कार वितरित करेंगे।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता साहित्यकार-चिंतक प्रोफेसर अपूर्वानंद होंगे एवं अध्यक्षता राजस्थान साहित्य अकादमी अध्यक्ष दुलाराम सहारण करेंगे। विशिष्ठ अतिथि साहित्यकार डॉ हेतु भारद्वाज, राजस्थान राज्य गांधी स्मारक निधि के मंत्री धर्मवीर कटेवा, शांति एवं अहिंसा निदेशालय के निदेशक मनीष कुमार शर्मा रहेंगे।

समारोह में मीरां पुरस्कार, रांगेय राघव पुरस्कार, सुधीन्द्र पुरस्कार, देवीलाल सामर पुरस्कार, देवराज उपाध्याय पुरस्कार, कन्हैयालाल सहल पुरस्कार, शंभू दयाल सक्सेना पुरस्कार, सुमनेश जोशी पुरस्कार, परदेशी पुरस्कार, चंद्रदेव शर्मा पुरस्कार एवं सुधा गुप्ता पुरस्कार का वितरण किया जाएगा। इस खास मौके पर विशिष्ठ साहित्यकार सम्मान से प्रदेश के ख्यातनाम साहित्यकारों को सम्मानित किया जाएगा।
By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!