उदयपुर । फिनिश सोसायटी, ट्रस्ट ऑफ पीपल और वेस्ट नीदरलैंड के सहयोग से उदयपुर शहर को प्लास्टिक कचरा मुक्त शहर बनाने के उद्देश्य से फिनिलूप प्रोग्राम चलाया जा रहा है।
गौरतलब है कि फिनीलूप प्रोग्राम के तहत उदयपुर शहर में नगर निगम के 70 वार्डों में समुदाय के साथ कचरा पृथक्करण और मेरा कचरा मेरी जिम्मेदारी के प्रति जागरूकता और व्यवहार परिवर्तन के लिए तथा प्लास्टिक कचरे से रोजगार चलाने वाले व्यक्तियों के साथ कार्य किया जा रहा है।
इस प्रोग्राम में लगे हुए प्रशिक्षकों हेतु बिजनेस डेवलपमेंट विषय पर 3 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन शोभागपुरा स्थित चावलास में किया गया। जिसमें अमृतसर, कपूरथला, चूरू, उदयपुर और नीदरलैंड के प्रशिक्षकों ने भाग लिया।
तीन दिवसीय कार्यशाला में विभिन्न विषयों और सत्रों के माध्यम से प्लास्टिक रीसाइकलिंग बिजनेस में आ रही और आने वाली संभावित चुनौतियों तथा प्लास्टिक रीसाइकलिंग की अपार संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा हुई।
इस कार्यशाला में वेस्ट नीदरलैंड से जॉन, सेतुपति और येले ने तथा अमृतसर से अर्जुन राम, श्वेता, नीलेश, योगेश शर्मा सहित 10 प्रशिक्षकों ने भाग लिया। उदयपुर से फिनिश सोसाइटी के सीओओ सौरभ अग्निहोत्री, नवल शर्मा, बृंदा शर्मा, प्रदीप चौबीसा, सुकेशी गुप्ता और रामचंद्र शर्मा सहित 8 प्रशिक्षकों ने भाग लिया।
