प्रिंट मेकिंग कला प्रदर्शनी का महाराष्ट्र के कला एवं संस्कृति मंत्री ने किया उद्घाटन

धरोहर कार्यक्रम देखकर हुए अभिभूत 
उदयपुर, 13 मई। पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र उदयपुर में शनिवार शाम को बागोर की हवेली में प्रिंट मेकिंग कला प्रदर्शनी का महाराष्ट्र सरकार के कला एवं संस्कृति मंत्री सुधीर मुनगंटीवार ने उद्घाटन किया।
पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र उदयपुर की निदेशक श्रीमती किरण सोनी गुप्ता ने बताया कि इस प्रदर्शनी में सर जेजे स्कूल ऑफ आर्ट मुंबई तथा केन्द्र द्वारा आयोजित कार्यशाला में बनाई गई वुड कट प्रिंट प्रदर्शित की जा रही है। यह प्रदर्शनी 30 जून तक चलेगी।
इसके बाद मंत्री सुधीर मुनगंटीवार ने धरोहर कार्यक्रम में चरी, भवई, कठपुतली, घूमर, कालबेलिया, मांगणियार तथा पोवाड़ा नृत्य को देखकर अभिभूत हुए। इसके साथ ही मंत्री ने बागोर की हवेली का अवलोकन किया। हवेली की स्थापत्य एवं पिछोला के घाट की भी भूरि-भूरि प्रशंसा की। इसके साथ ही पिछोला के किनारे स्थित घाट और संस्कृति के बारे में भी चर्चा की।
By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!