मुख्यमंत्री से लगाई परिवार सहित ईच्छा-मृत्यु की गुहार

भूखण्ड हड़पने का मामला
भीलवाड़ा 11 मई। शहर में खाली पड़े भूखण्डों पर भूमाफियाओं की गिद्ध दृष्टि ने अपने जीवन की गाढ़ी कमाई से आशियाना बनाने के लिये खरीदशुदा भूखण्डों को हड़पने का सुनियोजित षड़यंत्र रचकर उल्टे फरियादियों को परेशान किया जा रहा है। पुलिस एवं अपराधियों व अभियुक्तों की सांठ-गांठ के चलते ऐसा ही एक मामला वरिष्ठ पत्रकार एवं भजन गायक रतनलाल प्रजापति के साथ हो रहा है। जिनके द्वारा सन् 2004 में विजयसिंह पथिक नगर के तकनिकी विद्युत कॉलोनी में भूखण्ड संख्या बी-27 खरीद कर रखा था, संबंधित अभियुक्तों ने षड़यंत्र रचकर भूखण्ड की चारदिवारी एवं गेट को तोड़कर भूखण्ड को हड़पने की कोशिश की जा रही है जिसे लेकर फरियादी रतनलाल प्रजापति ने दिनांक 25 मार्च को थाना सुभाषनगर, भीलवाड़ा में भूखण्ड के दस्तावेज बताते हुए अभियुक्तांे के खिलाफ कार्यवाही के लिये रिपोर्ट प्रस्तुत की, पुलिस ने अभियुक्तों से सांठ-गांठ के चलते कार्यवाही नहीं हुई, जिस पर प्रजापति ने पुनः 27 मार्च को जिला पुलिस अधीक्षक,भीलवाड़ा को परिवाद प्रस्तुत कर मुकदमा दर्ज कर अभियुक्तांे के खिलाफ कार्यवाही की गुहार की जिसमें उन्होंने बताया कि अभियुक्त पहले भी इस भूखण्ड को लेकर जेल में जा चुके हैं। फरियादी रतनलाल प्रजापति ने पुलिस एवं प्रशासन के काफी चक्कर लगाने के बाद कोर्ट के 05 मई के आदेश के उपरांत भी पुलिस टालम-टोल करती आ रही है। प्रजापति द्वारा उन पर हो रहे अत्याचार एवं भूखण्ड हड़पने की संभावनाओं को लेकर एक वरिष्ठजनों का प्रतिनिधिमण्डल थाना सुभाषनगर, भीलवाड़ा के थानाधिकारी से मिला एवं कोर्ट के आदेश की पालना की मांग कि उसके बाद 08 मई को पुलिस ने आरोपी पुरूषोŸाम पारीक,मोहित पारीक,लोकेश पारीक सहित अन्य चार-पांच व्यक्तियों के खिलाफ धारा 467,468,406,420, 379,384,427,447,471 में मामला दर्ज किया। फरियादी रतन लाल प्रजापति ने जिला पुलिस अधीक्षक आदर्श सिद्वू, जिला कलेक्टर आशीष मोदी सहित मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को ज्ञापन भेजकर बताया कि अभियुक्तों की गुण्डागर्दी एवं पुलिस की सांठ-गांठ के चलते न्याय नहीं मिलने की स्थिति में ईच्छा-मृत्यु की गुहार लगाई।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!