प्रतापगढ़। राजस्थान सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के तहत राजकीय विद्यालयों में वितरित होने वाले पोषाहार, सेनेटरी नेपकिन और दूध पाउडर की चोरी कर उसे नकली पैकेजिंग कर पुन: बेचने में सक्रिय एक बड़े संगठित गिरोह का पर्दाफाश करते हुए प्रतापगढ़ पुलिस ने आठ सरकारी शिक्षकों सहित पंद्रह आरोपियों को गिरफ्तार किया।
जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने बताया कि जिले में सरकारी योजनाओं के अंतर्गत राजकीय विद्यालयों में विद्यार्थियों के लिए वितरित की जाने वाली सामग्री दूध पाउडर, फोर्टीफाइड पोष्टिक उपमा, फोर्टीफाइड पोष्टिक गेहूं दलिया, मीठे व नमकीन मुरमुरे, कॉम्बो पैकेट जिसमें दाल, चीनी, चावल व अन्य सामग्री, व ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं व बालिकाओं को माहवारी के दौरान होने वाले रोगों से बचाने के लिए वितरित किए जाने वाले उड़ान नेपकिन को लाभार्थी कुपोषित बच्चों व बालिकाओं को वितरित न कर उनकी नकली पैकेजिंग कर प्रतापगढ़ व पड़ौसी जिलों व राज्यों में वापस बेचने की जानकारी मिली। इस पर एएसपी भागचंद्र मीणा के निर्देशन में पुलिस टीम गठित कर प्रांरभिक जांच शुरू की गई। जांच में शिक्षा विभाग के सरकारी विद्यालयों से अवैध रूप से सांठगांठ कर प्राप्त की सामग्री के रिपैकेजिंग करने में लिप्त सदस्यों के ठिकानों पर दबिश देकर सरकारी योजनाओं की सामग्री का भारी मात्रा में स्टॉक बरामद किया गया। इस संबंध में कुल पांच प्रकरण दर्ज कर पुलिस उपअधीक्षक (एससी एसटी सेल) ओमप्रकाश सरावग ने अनुसंधान किया। स्पेशल इन्वेस्टिगेशन यूनिट ने सरकारी गबन, आमजन के बेइमानीपूर्वक धोखाधड़ी करने में लिप्त आरोपी अर्पित पुत्र गोविन्द लबाना निवासीटाडं ा़ थाना धमोतर, विक्रम पुत्र कारूलाल लबाना निवासी टांड़ा थाना धमोतर, सुनिल पुत्र भुरा लबाना निवासी अखेपुर थाना प्रतापगढ, अजय पुत्र लक्ष्मण उर्फ गटटु लबाना निवासी अखेपुर थाना प्रतापगढ, राहुल पुत्र जयन्तिलाल लबाना निवासी करमदीखेडा थाना रठांजना, भैरूलाल पिता मावजी मीणा उम्र 52 साल निवासी खेरोट पुलिस थाना प्रतापगढ़ हाल आदिनाथ, कॉलोनी प्रतापगढ़ पदस्थापन तृतीय श्रेणी अध्यापक राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मनोहरगढ, दिनेश कुमार पिता मदनलाल वर्मा यादव आयु 55 साल निवासी मकान नं 52 समता भवन के समाने, नई आबादी प्रतापगढजिला प्रतापगढहाल प्रधानाध्यापक रा.उ.प्रा.वि कडवामोदा प.ं स ं सुहागपुरा, जिला प्रतापगढ़, बारमसिंह पिता वालसिंह मीणा आयु 36 साल निवासी बस्सी थाना पाटन जिला बासंवाडा पदस्थापन तृतीय श्रेणी अध्यापक रा.उ.प्रा.वि कडवामादे ा प.ं स ं सुहागपुरा जिला प्रतापगढ, कान्तिलाल पिता लालु डामोर उम्र 56 साल निवासी ठचे ला पुलिस थाना पीपलखंटू हाल शिक्षाकर्मी राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय ठेचला, उदयसिंह पिता पुनीय गरासिया उम्र 35 साल निवासी चुलीपाड़ा तहसील कुशलगढ़ जिला बासं वाडा
हाल तृतीय श्रेणी अध्यापक राजकीय प्राथमिक स्कुल सागबरी पीपलखूंट जिला प्रतापगढ, प्रभाकर पाण्डया पिता मनसुखराम पाण्डया निवासी उम्र 49 साल निवासी राधाकृष्ण कॉलोनी ओजरिया बायपास लोधा थाना सदर बासंवाडा हाल प्रधानाध्यापक राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय मेलापेडा, कमलाशंकर पिता वजीया मीणा(निनामा) उम्र 45 साल निवासी महुखेडा थाना सालमगढ़ हाल तृतीय श्रेणी अध्यापक राजकीय उच्च माध्यमिक स्कुल पीपलखूंट, गणेशलाल पिता विरजी निनामा उम्र 41 साल निवासी मियासा थाना भगु डा हाल राजकीय महात्मा गांधी स्कुल पीपलखूंट, जगदीश भाई उर्फ कान्हा पिता राधेश्याम अग्रवाल निवासी मकान नम्बर 102 मणिभद्र रेजिडेन्सी शान्ति नगर सोसायटी उस्मानपुरा वाडस थाना वाडस अहमदाबाद शहर गुजरात, असीम पिता आशुताष्ो शर्मा निवासी 61/1 मधुवन कॉलानी े बागपत रोड मेरठ थाना रेलवे रोड मेरठ जिला मेरठ यूपी हाल कामरेज सुरत को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से 125000 सेनेटरी नेपकिन, मिड डे मील का 1100 किग्रा स्कीड दूध दलिया, उपमा मूंग दाल पैकेट, चावल पैकेट, मुरमुरे, सूजी जब्त किए गए।
पोषाहार गबन मामले में 8 शिक्षक सहित 15 आरोपी गिरफ्तार
