चित्तौड़गढ़ – महंगाई राहत कैंप : मंगलवार तक 93 हजार 606 रजिस्ट्रेशन

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

चित्तौड़गढ़, 02 मई। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत की पहल पर आमजन को महंगाई से राहत देने के लिए आयोजित किए जा रहे महंगाई राहत कैंपों को लेकर लोगों में भारी उत्साह है। महंगाई राहत कैम्पों के अन्तर्गत मंगलवार तक जिले में 93 हजार 606 लाभार्थियों ने पंजीयन करवाया।

जिले की पंचायत समिति चित्तौड़गढ़ 15895, बेगूं 6428, भैंसरोडगढ़ 5730, भूपालसागर 4587, डूंगला 5583, बड़ी सादड़ी 5365, निंबाहेड़ा 7851, भदेसर 5290, कपासन 3758, राशमी 3404 तथा गंगरार में 3808 परिवारों के रजिस्ट्रेशन हुए। इसी प्रकार नगर पालिका बड़ी सादड़ी 2447, नगर पालिका कपासन 3263, बेगूं 2823, निंबाहेड़ा 7612, रावतभाटा 3530 तथा नगर परिषद चित्तौड़गढ़ में 6345 परिवारों के रजिस्ट्रेशन हुए।

3 व 4 मई को यहां लगेंगे कैंप

प्रशासन गांवों के संग एवं महंगाई राहत शिविर –
प्रशासन गांवों के संग अभियान एवं महंगाई राहत कैंप के तहत 3 मई को चित्तौड़गढ़ ब्लॉक की ग्राम पंचायत घटियावली, 3 व 4 मई को बेगूं पंचायत समिति के मोतीपुरा, निंबाहेड़ा पंचायत समिति के अरनोदा, बड़ी सादड़ी पंचायत समिति के विनायका, राशमी पंचायत समिति के बलवास, भदेसर पंचायत समिति के खोडिप, 4 मई के भूपालसागर के पंचायत समिति के पाटोलिया, 3 मई को गंगरार पंचायत समिति के रघुनाथपुरा, 3 व 4 मई को डूंगला पंचायत समिति के पिराना एवं भैंसरोड़गढ़ पंचायत समिति के श्रीपुरा में शिविर लगेंगे।
प्रशासन शहरों के संग शिविर एवं महंगाई राहत शिविर –
3 मई को चित्तौड़गढ़ नगर परिषद के वार्ड संख्या 59, 60 एवं 4 मई को वार्ड संख्या 9, 10 व 11 के लिए सर्वोदय आश्रम चंदेरिया, 3 व 4 मई को बेगूं नगर पालिका के वार्ड संख्या 5 में, रावतभाटा नगर पालिका के वार्ड संख्या 9 व 10, बड़ीसादड़ी नगर पालिका के वार्ड संख्या 14, कपासन नगर पालिका के वार्ड संख्या 5 एवं निम्बाहेड़ा नगर पालिका वार्ड संख्या 5 में शिविर आयोजित होगा।

स्थाई महंगाई राहत कैंप निरंतर जारी…

चित्तौड़गढ़ नगर पालिका के वार्ड संख्या 13, 39 व 59 में स्थाई राहत कैंप लगेंगे। इसी प्रकार चित्तौड़गढ़ पंचायत समिति के सावा, विजयपुर, गोसुण्डा, बस्सी, घटियावली, अरनियापंथ एवं पाण्डोली गांव में शिविर लगेंगे। बेगूं पंचायत समिति के पारसोली, पटुण्डा, चैंची, नन्दवाई और बेगूं, गंगरार पंचायत  समिति के गंगरार, साड़ास, कांति, रावतभाटा व भैंसरोड़गढ़ पंचायत समिति के भैंसरोड़गढ़, बडोलिया, बोराव, जावदा एवं रावतभाटा, कपासन नगर पालिका, कपासन पंचायत समिति, सिंहपुर व उमण्ड, भूपालसागर पंचायत समिति के भुपालसागर व आकोला, राशमी पंचायत समिति के राशमी रूद, सिहलाना, निंबाहेड़ा पंचायत समिति के मांगरोल, गादोला, धोरिया, बाड़ी, कनेरा एवं निम्बाहेड़ा, भदेसर पंचायत समिति के भादसोड़ा, आवरीमाता व भदेसर, बड़ीसादड़ी पंचायत समिति के निकुम्भ, सांगरिया, बोहेड़ा, बांसी एवं बड़ीसादड़ी नगर पालिका तथा डूंगला पंचायत समिति के मंगलवाड़, डूंगला एवं चिकारड़ा में राहत शिविर लगेंगे।
पोसवाल ने बेंगू पंचायत समिति के इटावा में किया महंगाई राहत कैंप और प्रशासन गांवों के संग अभियान का निरीक्षण
जिला कलक्टर अरविन्द कुमार पोसवाल ने मंगलवार को बेंगू पंचायत समिति के इटावा में महंगाई राहत कैंप और प्रशासन गांवों के संग अभियान का निरीक्षण कर लाभार्थियों को मुख्यमंत्री गारंटी कार्ड वितरित किए। जिला कलक्टर ने काउंटर पर खड़े रहकर लाभार्थियों के रजिस्ट्रेशन करवाए तथा अधिकारियों को इंटरनेट, बैठक सहित सभी आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
जिला कलक्टर ने प्रशासन गांवों के संग अभियान, इटावा में उपस्थित विभिन्न विभागों के अधिकारियों से विभिन्न योजनाओं के तहत आए प्रकरणों व आवेदनों की जानकारी ली तथा संवेदनशीलता के साथ उनका निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कृषि विभाग के अधिकारियों से तारबंदी योजना, श्रम विभाग से श्रमिक कार्ड, ऊर्जा विभाग से बिजली बिल के सेटलमेंट, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग से पेंशन, साइकिल वितरण एवं स्कूटी वितरण योजना के तहत आवेदनों की जानकारी ली तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला कलक्टर ने ग्रामीणों के अभाव अभियोग सुने तथा मौके पर ही उनके निराकरण के निर्देश दिए।

इस अवसर पर उपखंड अधिकारी कैलाश चंद्र गुर्जर, विकास अधिकारी भीमराज जायसवाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

पंचायत एवं नगरीय उपचुनाव 2023 के लिए ईवीएम मशीनों की एफएलसी 3 मई को
चित्तौड़गढ़, 2 मई। पंचायत एवं नगरी उपचुनाव-2023 के अंतर्गत चित्तौड़गढ़ जिले के निंबाहेड़ा नगर पालिका वार्ड नं 16 के पार्षद व ग्राम पंचायत आरणी तहसील राशमी एवं बेगू पंचायत समिति के बरलियास के सरपंच के उपचुनाव हेतु ईवीएम मशीनों की एफएलसी मीटिंग 3 मई को मेजर नटवर सिंह शक्तावत राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में एवं वेयरहाउस में प्रातः 8:30 बजे की जाएगी। तत्पश्चात इसी दिन दोपहर 12 बजे डीओआईटी के वी सी कक्ष में ईवीएम मशीनों का प्रथम एवं द्वितीय रेंडमाइजेशन भी किया जाएगा।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी अभिषेक गोयल ने बताया कि उक्त पदों के प्रत्याशी एवं मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपभोक्ताओं का अवलोकन करने हेतु नियत समय पर उपस्थित हो सकते हैं।
By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!