अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस श्रमिक चौपाल का आयोजन

उदयपुर 01 मई। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उदयपुर के अध्यक्ष श्रीमान चंचल मिश्रा के निर्देशन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एडीजे कुलदीप शर्मा के निर्देशानुसार सामाजिक सुरक्षा फैडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से सोमवार को अंतराष्ट्रीय मजदूर दिवस पर उदयपुर के विभिन्न श्रमिक चौराहो पर श्रमिक चौपालों का आयोजन हुआ। पीलवी व कार्यक्रम संयोजक सौरभ गुप्ता ने बताया कि इस कार्यक्रम के तहत प्रताप नगर, पारस चौराहा, हाथीपोल चौराहा, गोर्वधन विलास चुंगीनाका, सविना लेबर चौक आदि स्थानो पर श्रमिकों को विधिक सेवा प्राधिकरण, राष्ट्रीय लोक अदालत, ई-श्रम कार्ड, लेबर कार्ड, मजदूरों के कानूनी अधिकार आदि की जानकारी देकर जागरूक किया। सभी को पेम्पेलेट वितरण किये गये व उपरणा उडाकर श्रमिकों का सम्मान भी किया गया।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!