शारीरिक मापदण्ड परीक्षण खेलगांव में 1 मई से 14 मई तक

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

वनरक्षक सीधी भर्ती 2020
उदयपुर 30 अप्रैल। वनरक्षक सीधी भर्ती 2020 में राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड जयपुर द्वारा लिखित परीक्षा में उदयपुर जिले के 826 उत्तीर्ण अभ्यर्थियों (560 पुरुष व 266 महिला) के लिए राजस्थान वन अधीनस्थ सेवा नियम 2015 के प्रावधानों के तहत शारीरिक मापदण्ड परीक्षण एवं (मेडिकल परीक्षण) दक्षता का आयोजन चित्रकुट नगर स्थित महाराणा प्रताप खेलगांव में 1 मई से 14 मई तक किया जाएगा। इसके आयोजक उप वन संरक्षक उदयपुर (उत्तर) सपोंग शशी रहेंगे एवं इस अवधि हेतु प्रभारी अधिकारी उदयपुर सहायक वन संरक्षक नरपत सिंह राठौड़ व कोटडा सहायक वन संरक्षक महेन्द्र सिंह चुण्डावत रहेंगे।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!