ग्लोबल स्टोन टेक्नोलॉजी फोरम-2023 जीएसटीएफ का आयोजन 3 और 4 मई को

राजसमंद। सेन्टर फॉर डवलपमेन्ट ऑफ स्ओन्स सीडॉस व रीको द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय पत्थर प्रौद्योगिकी सम्मेलन के नवें संस्करण ग्लोबल स्टोन टेक्नोलॉजी फोरम 2023 जीएसटीएफ का आयोजन 3 और 4 मई, को जिले में मार्बल गैंगसा एसोसिएशन के सभागार में किया जाएगा।

सीडॉस सलाहाकार प्रकाश पोखरना ने बताया कि जीएसटीएफ का आयोजन वर्ष 2005 से प्रत्येक दो वर्ष के अन्तराल से निरन्तर किया जा रहा है, अब तक इसके आठ संस्करण अत्यन्त सफलतापूर्वक आयोजित किये जा चुके है।

उन्होने बताया कि इस दो दिवसीय सम्मेलन में बड़ी संख्या में राजसमन्द क्षेत्र से व अन्य स्थानों के पत्थर खनन व प्रसंस्करण उद्यमी भाग लेंगे। कार्यक्रम में मशीन एवं टूल्स निर्माता, निर्यातक, पत्थर तकनीक विषय विशेषज्ञों, आर्किटेक्ट्स, सिविल व माईनिंग इंजीनियर, भवन निर्माताओं व अन्य सम्बन्धित उद्यमियों की सक्रिय भागीदारी रहेंगी। आयोजन से उद्यमियों को नवीनतम तकनीकी जानकारी एवं विषय वस्तु विशेषज्ञों से सीधें सम्पर्क स्थापित करने का अवसर भी प्राप्त होेगा व नई तकनीक अपनाने से गुणवत्ता युक्त अधिक उत्पादन, एनर्जी सेविंग, लागत में कमी, नए उभरते बाजारों में व्यापार बढ़ाने के लिये जानकारी प्राप्त हो सकेगी।

इस दौरान खनन् प्रसंस्करण से संबंधित नवीनतम तकनीक एवं उत्पाद, स्टोन प्रोसेसिंग में रोबोटिक टेक्नोलॉजी एवं वेल्यू एडिशन, नवीनतम सी.एन.सी. एवं वॉटर जेट कटिंग मशीन, मल्टी वॉयर फॉर ग्रेनाईट प्रोसेसिंग, ब्लॉक व अन्य उपकरणो के हेन्डलिंग एवं परिवहन के लिए मशीन, उन्नत रेजिन प्लांट एवं लाईन पॉलिशिंग मशीन, नवीनतम सरफेस फिनिश तकनीक एवं उपकरण, पत्थर के अपशिष्ट्र व स्लरी का लाभप्रद उपयोग,  स्टोन क्लेडिंग में नई तकनीक, पत्थर के रख-रखाव के लिए केमिकल्स एवं कन्जूमेबल्स, स्टोन का सरफेस ट्रीटमेन्ट, वास्तुकारी व स्टोन क्राफ्ट में अधिक पत्थर उपयोग, उपयोग के लिए तैयार स्टोन टाईल्स, फ्रेक्चर्ड ब्लॉक्स की मरम्मत से सम्बन्धित नवीनतम तकनीक, गुणवत्ता सुधार व एनर्जी सेविंग, उभरते बाजार एवं ई-मार्केटिंग आदि विषयों पर चर्चा की जाएगी।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!