चयनित परिवारों को महंगाई राहत कैम्प में करवाना होगा पंजीकरण

मुख्यमंत्री गैस सिलेण्डर योजना
उदयपुर, 19 अप्रेल। मुख्यमंत्री गैस सिलेण्डर योजना के लाभार्थियों (बीपीएल व पीएम उज्ज्वला योजना में चयनित परिवार) को 500 रुपये में एलपीजी गैस सिलेण्डर प्राप्त करने हेतु रजिस्ट्रेशन करवाया जाना अनिवार्य होगा।
जिला रसद अधिकारी नरेश बुनकर ने बताया कि आगामी 24 अप्रेल से 30 जून तक समस्त राज्य में महंगाई राहत कैम्प प्रशासन गाँवों के संग अभियान एवं प्रशासन शहरों के संग अभियान के तहत लगने वाले शिविरों में यह पंजीकरण हो सकेगा। पात्र लाभार्थी इन शिविरों में पंजीकरण करवाते हुए योजना का लाभ कर सकते है।
बुनकर ने बताया कि महंगाई राहत कैम्प में अन्य योजनाओं के साथ-साथ मुख्यमंत्री गैस सिलेण्डर योजना का अनुदान प्राप्त करने वालों लाभार्थियों का पंजीयन किया जाना है। लाभान्वित होने वाले लाभार्थियों का डाटा संबंधित गैस कम्पनियों से प्राप्त करके डीओआईटी द्वारा सॉफ्टवेयर तैयार किया जा चुका है। लाभार्थी इन कैम्पों में गैस कनैक्शन डायरी अथवा पूर्व में जारी रसीद की प्रति एवं जनाधार कार्ड के साथ उपस्थित होगा। लाभार्थी द्वारा निर्धारित काउंटर पर अपना गैस कन्जुमर क्रमांक दर्ज करवाया जा सकेगा। जिसका सॉफ्टवेयर में दर्ज डाटा से लिंक होने पर लाभार्थी के जनाधार से जुड़े बैंक खाते में अनुदान हेतु सफल पंजीकरण किया जाकर लाभार्थी को मुख्यमंत्री गैस सिलेण्डर गारंटी कार्ड सुपुर्द किया जायेगा।

अध्यापिका बनी भामाशाह, विद्यालय के लिए पानी की टंकी व पंखे किये भेंट
उदयपुर, 19 अप्रेल। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय राम मनोहर लोहिया की वरिष्ठ अध्यापिका श्रीमती सुषमा गुप्ता ने विद्यालय के विद्यार्थियों के लिए सेवाभाव का अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया है। प्रधानाचार्य श्रीमती गुणमाला रायकवाल ने बताया कि भामाशाह श्रीमती गुप्ता ने विद्यार्थियों की आवश्यकताओं को देखते हुए विद्यालय के लिए एक हजार लीटर पानी की टंकी व पंखे भेट किये है। इस सराहनीय कार्य के लिए विद्यालय परिवार ने श्रीमती गुप्ता का आभार जताया।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!