लक्ष्मीनारायण मंदिर औदिच्य समाज ट्रस्ट नई कार्यकारिणी का गठन
उदयपुर, 17 अप्रेल। लक्ष्मीनारायण मंदिर पर लक्ष्मीनारायण मंदिर पाणुन्द औदिच्य समाज की नवीन कार्यकारिणी का गठन हुआ। जिसमें सर्व सहमति से अध्यक्ष पद के लिए लक्ष्मीलाल डूंगावत की सहमति बनी, जिन्हें निर्विरोध अध्यक्ष बनाए गए। उपाध्यक्ष प्रेमशंकर पतावत, महामंत्री तुलसीराम डूंगावत, कोषाध्यक्ष नाथुलाल धुलावत, सांस्कृतिक मंत्री शोभालाल गोकलावत, प्रचार – प्रसार मंत्री प्रकाशचंद्र हिरावत, सलाहकार मनीष एडवोकेट, प्रेमशंकर गोंदावत, संगठन मंत्री शंकरलाल जीवावत, सरंक्षक जमनालाल धुलावत व सदस्य हिरालाल गोंदावत, हिरालाल पतावत, मोहन व्यास, मांगीलाल हिरावत, शंभुलाल, हिरालाल जीवावत सहित 18 सदस्यों की नवीन कार्यकारिणी सदस्य
मानोनीत किए गए। इस दौरान पूर्व अध्यक्ष जमनालाल धुलावत ने नए अध्यक्ष लक्ष्मीलाल डूंगावत को अध्यक्ष एवं सभी कार्यकारिणी सदस्यों को शपथ ग्रहण कर तिलक, माला व उपरणा पहनाकर स्वागत किया गया। इस दौरान परसराम गोंदावत, गोतम पतावत, रामलाल डूंगावत, वृद्धिशंकर गोंदावत, भगवती लाल डूंगावत, जगदीश डूंगावत, देवीलाल बोरीवाला सहित वरिष्ठजन मौजूद रहे।
लक्ष्मीलाल अध्यक्ष, तुलसीराम महामंत्री मनोनीत
