रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह देंगे 32 पी. एचडी, 14 स्वर्णपदक धारको को उपाधि
महाराणा प्रताप की चेतक आरूढ़ प्रतिमा और क्रिकेट स्टेडियम व पवेलियन का करेंगे लोकार्पण
डॉ. तेजस्विनी अनंत कुमार को ‘‘पंडित जर्नादन राय नागर संस्कृति रत्न सम्मान‘‘ से नवाजा जायेगा
उदयपुर, दिल्ली और यूपी पुलिस के अधिकारियों ने लिया सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा
पूर्वाभ्यास कर तैयारियों को दिया अंतिम रूप ….
उदयपुर 14 अप्रेल /जर्नादन राय नागर राजस्थन विद्यापीठ डीम्ड टू बी विश्वविद्यालय का 16 वां दीक्षान्त समारोह शनिवार को प्रतापनगर स्थित खेल मैदान पर आयोजित किया जाएगा। कुलपति प्रो. एस एस सारंदेवोत ने बताया कि समारोह के मुख्य अतिथि देश के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह दिल्ली से विशेष विमान से 10.20 मिनिट पर डबोक एयरपोर्ट पर उतरंेगे जहॉ से सीधे विद्यापीठ विश्वविद्यालय के लिए प्रस्थान करेंगे। दीक्षांत समारोह से पूर्व संस्थापक मनीषी पंडित जनार्दनराय नागर की मूर्ति पर पुष्पांजलि अर्पित करने के पश्चात एनसीसी के कैडेटस के द्वारा रक्षामंत्री को गार्ड आफ ऑनर प्रदान किया जाएगा। प्रो. सारंगदेवोत ने बताया कि दो करोड़ रूपयों की लागत से तैयार पवेलियन, क्रिकेट स्टेडियम व प्रातः स्मरणीय महाराणा प्रताप की चेतक आरूढ़ प्रतिमा का लोकार्पण राजनाथ सिंह द्वारा किया जायेगा। प्रतिमा के चारों तरफ रंग बिरंगी लाईटों के साथ फव्वारे लगाये गये। मुर्ति कलकत्ता के कारिगरों द्वारा एक माह में तैयार की गई। चारों तरह प्रताप के इतिहास को दर्शाया गया है जिससे युवा उन्हे पढ़ कर प्रेरणा ले सके। पूर्व में सूर्य को लगाया गया है।
समारोह में राजनाथ सिंह 32 पी.एचडी उपाधि एवं 14 स्वर्णपदक धारको को उपाधि प्रदान करेंगे। प्रो. सारंगदेवोत ने बताया कि
राजनाथ सिंह दोपहर 1.55 पर पुनः विद्यापीठ से प्रस्थान कर विशेष विमान से दिल्ली प्रस्थान करेंगे।
प्रो. सारंगदेवोत ने बताया कि दीक्षान्त समारोह की सभी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा चुका है। शुक्रवार को दिल्ली एसईपी के सुरेश कुमार कुंगा,सीपीटी डीवीईएसपी कुशाल चौर्डिया, यूपी पुलिस के एसपीटी विनोद कुमार सिंह राठौड़, डॉ. युवराज सिंह राठौड की टीम ने समारोह स्थल का मुआयना करके सुरक्षा संबंधी सभी व्यवस्थाओं का जायजा लिया।दीक्षान्त समारोह की पूर्व तैयारियों के तहत पूर्वाभ्यास किया गया। सभी प्रतिभागियों को समारोह प्रोटोकॉल एवं कोरोना संबंधी सभी आवश्यक दिशानिर्देश प्रदान किए गए है।
डॉ. तेजस्विनी अनंत कुमार को मिलेगा ‘‘ पंडित जर्नादन राय नागर संस्कृति रत्न सम्मान ‘‘
प्रो. सारंगदेवोत ने बताया कि दीक्षांत समारोह में कर्नाटक भाजपा उपाध्यक्ष डॉ. तेजस्विनी अनंत कुमार को जनार्दनराय नागर संस्कृति रत्न सम्मान से नवाजा जायेगा जिसके तहत उन्हें रजत पत्र, प्रतीक चिन्ह, उपरणा, पगड़ी, प्रशस्ति पत्र व एक लाख रूपये नकद राशि दी जायेगी। यह सम्मान उन्हे अपने फाउण्डेशन द्वारा भारतीय समाज, संस्कृति की उन्नति हेतु विशिष्ट कार्यो करने केे लिए प्रदान किया जा रहा है।
