पूर्व मुख्यमंत्री राजे उदयपुर में भव्य स्वागत, हवाई अड्डे से सीधे आसपुर रवाना

आसपुर विधायक गोपीचंद मीणा की ओर से कराई जा रही भागवत कथा में शिरकत करने सड़क मार्ग से पहुंची
उदयपुर। प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे गुरुवार को उदयपुर आईं। यहां डबोक स्थित महाराणा प्रताप हवाई अड्डे पर उनका भव्य स्वागत किया गया। जिसके बाद वह डूंगरपुर जिले के आसपुर के लिए रवाना हो गई। जहां आसपुर विधायक गोपीचंद मीणा की ओर से कराई जारही भागवत कथा में शिरकत करेंगी। लौटने के बाद वह मावली तहसील के लोपड़ा गांव जाएंगी और बालिका से रेप और हत्या के पीड़ित परिजनों से मिलेंगी। राजे गुरुवार रात उदयपुर में ही बिताएंगी।
मिली जानकारी के अनुसार पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे गुरुवार दोपहर करीब दो बजे उदयपुर पहुंची थी। जहां हवाई अड्डे पर उनका भव्य स्वागत किया। उनके स्वागत के लिए भाजपा जिलाध्यक्ष रविन्द्र श्रीमाली सहित सभी नेता मौजूद थे। जहां कुछ देर तक पार्टी और संगठन के नेताओं से बातचीत के बाद वह आसपुर के लिए रवाना हो गईं थी।
राजे के आने से मेवाड़ की राजनीति में हलचल
राजे के आने पर मेवाड़ की राजनीति में भी भारी हलचल मची हुई है। इससे पहले जब कभी वह उदयपुर या मेवाड़ आती थी, तब तत्कालीन नेता प्रतिपक्ष गुुलाबचंद कटारिया के समर्थक नेता तथा कार्यकर्ता वसुंधरा राजे से दूरी बनाए रखते थे, किन्तु पहली बार कटारिया समर्थक कहे जाने वाले नेता भी वसुंधरा राजे की अगवानी करने पहुंचे। जिनमें उदयपुर शहर तथा उदयपुर ग्रामीण के जिलाध्यक्ष सहित अन्य कई नेता भी शामिल थे।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!