साल भर राशन फ्री योजना का ड्रा खोला गया

उदयपुर, 13 अप्रेल। उदयपुर सहकारी उपभोक्ता थोक भण्डार की साल भर राशन फ्री योजना का तृतीय ड्रा गुरुवार को गिर्वा एसडीएम सुश्री सलोनी खेमका के आतिथ्य में सुपरमार्केट शास्त्री सर्कल मे उपस्थित उपभोक्ताओं के समक्ष खोला गया। भण्डार के महाप्रबन्धक आशुतोष भट्ट ने बताया इसमें दो उपभोक्ता सुपरमार्केट शास्त्री सर्कल से अनिल कुमार भट्ट व सुपरमार्केट सेक्टर न. 4 से रमेश कुमार विजेता रहे। दोनों उपभोक्ताओं को 1000-1000 रुपये का राशन प्रतिमाह साल भर फ्री मिलेगा।
इस अवसर पर उपखण्ड अधिकारी खेमका ने भण्डार की सेवाआंे के बारे मे जानकारी प्राप्त करते हुए सुपरमार्केट शास्त्री सर्कल का विजिट किया और यहां उपभोक्ताओं को दी जा रही सेवाओं की सराहना की। भण्डार के महाप्रबन्धक ने बताया कि इस योजना के अन्तर्गत भण्डार के 17 सुपरमार्केट से जो उपभोक्ता 1000 रुपये एवं इससे अधिक की सामग्री खरीदता है उसके बिल की काउन्टर कापी पर अपना नाम मोबाइल नंबर अंकित कर ड्रा बॉक्स मे डालना होता है, वह सालभर का राशन मुफ्त योजना मे भाग ले सकता है। इस अवसर पर भण्डार कर्मचारी एवं उपभोक्ता उपस्थित थे।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!