रोड सेफ्टी पर बनाया विश्व रिकॉर्ड

उदयपुर, 13 अप्रेल। उदयपुर पुलिस, आधार फाउंडेशन एवं सेंट्रल पब्लिक स्कूल, भुपालपुरा के संयुक्त तत्वावधान में सड़क सुरक्षा-जीवन रक्षा शपथ अभियान के तहत इंटरनेशनल बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड द्वारा उदयपुर जिले में विश्व रिकार्ड दर्ज होने का प्रमाण पत्र सौंपा गया है। इस अभियान के तहत लगभग 42000 सड़क उपयोगकर्ताओं को जोड़कर यह रिकार्ड बनाया गया है। जिले में इस अभियान की शुरुआत जिला पुलिस अधीक्षक विकास शर्मा के निर्देशन में की गई थी। गुरुवार को फाउंडेशन के नारायण चौधरी ने अभियान के तहत वर्ल्ड रिकार्ड बनाएं जाने का प्रमाण पत्र जिला पुलिस अधीक्षक विकास शर्मा को सौंपा और अभियान की सफलता के लिए पुलिस प्रशासन के सहयोग की सराहना की।
फाउंडेशन के चौधरी ने बताया कि एएसपी चन्द्रशील ठाकुर ने अभियान को गति देते हुए इस कार्यक्रम को सफल बनाया। अब यह अभियान वर्ष पर्यन्त चलता रहेगा। सीपीएस की चैयरपर्सन श्रीमती अलका शर्मा व प्राचार्या श्रीमती पूनम राठौड़ ने बताया कि यदि हमें अपनी व दूसरों की आदतों में बदलाव लाना है तो उसकी शुरुआत बच्चों से की जाये। उनके द्वारा किए गए बदलावों को अभिभावक तुरन्त मानते हैं।

आवेदन की अवधि 25 तक बढ़ाई
उदयपुर, 13 अप्रेल। मुख्यमंत्री अल्पसंख्यक भाषा दक्षता कौशल विकास योजना मंे 18 से 35 साल के मुस्लिम, सिक्ख, जैन, ईसाई, बौद्ध व पारसी युवा विदेशी भाषा सीखने के लिए आवेदन की अवधि 25 अप्रैल तक बढ़ा दी गई है।
जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी श्रीमती खुशबू शर्मा ने बताया कि राज्य सरकार की ओर से अल्पसंख्यक युवाओं का विदेशी भाषा की ट्रेनिंग देने के लिए संचािलत इस योजना में अंग्रेजी, फ्रेंच, जर्मन, अरबी, फारसी भाषा सिखाई जाएगी। इसमें 500 सीटें अंग्रेजी और 500 सीटें फें्रच, जर्मन, अरबी, फारसी की होगी। इन भाषाओं के प्रशिक्षण के बाद देश-विदेश में नए रोजगार के अवसर भी मिलेंगे। इस योजना में आवेदक को स्टाईफण्ड के रूप में 1500 रुपए मिलेंगे। यह प्रशिक्षण आरकेसीएल की ओर से दिया जाएगा।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!