पूर्व मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे आज साबला में

डंूगरपुर, 12 अप्रैल/पूर्व मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे 13 अप्रैल गुरूवार को एक दिवसीय जिले के दौरे पर रहेगी।
अतिरिक्त जिला कलक्टर हेमेन्द्र नागर ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे 13 अप्रैल को प्रातः 6.40 बजे जयपुर से रवाना होकर प्रातः 7.30 बजे डबोक एयरपोर्ट उदयपुर पहंुचेगी और वे प्रातः 7.45 बजे डबोक एयरपोर्ट उदयपुर से रवाना होकर तहसील साबला जिला डंूगरपुर में श्रीमद् भागवत कथा में शिरकत करेगी तथा इसके पश्चात् दोपहर 2 बजे तहसील साबला से उदयपुर के लिये प्रस्थान करेगी।
उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री श्रीमती राजे के दौरे के मद्देनजर उपखण्ड अधिकारी आसपुर एवं साबला अपने-अपने क्षेत्र में पूर्व मुख्यमंत्री के जिले में आगमन से प्रस्थान तक प्रोटोकॉल का कार्य सम्पादित करने के निर्देश दिये है। जिला पुलिस अधीक्षक डंूगरपुर नियमानुसार सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे।

सहायक निदेशक दीपक दीक्षित ने राउप्रावि घटाउ में बन रहे प्रार्थना हॉल का किया निरीक्षण
डंूगरपुर, 12 अप्रैल/ब्लॉक दोवड़ा के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय धानी घटाऊ में समसा के सहायक निदेशक दीपक दीक्षित ने एमडीएम के निरीक्षण एवं जन सहयोग एवं भामाशाह  के सहयोग से बन रहे प्रार्थना हॉल का निरीक्षण किया।
प्रधानाचार्य महेश व्यास ने बताया कि सहायक निदेशक दीपक दीक्षित ने प्रार्थना हॉल के निर्माण की तकनीकी जांच करते हुए निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि इस विद्यालय में हाल के निर्माण के लिए अंदर चौके एवं चारों दीवारों पर रंग रोगन का कार्य भी दान दाताओं द्वारा होने के पश्चात आशा व्यक्त की है कि जिला प्रशासन द्वारा इस प्रार्थना हॉल एवं जल मंदिर को छात्र हित में विद्यालय को समर्पित किया जाएगा। इस अवसर पर  दिनेश बरांडा, प्रवीण सिंह शक्तावत, जितेंद्र परमार, जसोदा पाटीदार, मंगेश निमेश, संतोष बरड़ा, मीना मीणा सहित गांव के भामाशाह माधु रेबारी सहित अभिभावक उपस्थित रहे। सहायक निदेशक दीपक दीक्षित ने विद्यालय के लिए भौतिक विकास के लिए सराहनीय प्रयास हेतु संस्था प्रधान महेश व्यास एवं स्टाफ सदस्यों की प्रशंसा की।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!