उदयपुर। रविवार को राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा 8 प्रवक्ता, 7 मीडिया पैनलिस्ट एवं 3 मीडिया कोऑर्डिनेटर नियुक्त किए गए। उदयपुर कांग्रेस प्रवक्ता फिरोज अहमद शेख ने बताया कि 30 साल से एनएसयूआई, युवा कांग्रेस, युवा इंटक जिला अध्यक्ष, प्रदेश कांग्रेस सचिव जैसे कई महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके पंकज कुमार शर्मा को प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने मीडिया कॉर्डिनेटर पद पर नियुक्त किया गया। वर्तमान में शर्मा महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति एवं शांति अहिंसा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक हैं। शर्मा ने पीसीसी अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा का आभार व्यक्त किया।
शर्मा प्रदेश कांग्रेस कमेटी मीडिया कॉर्डिनेटर नियुक्त
