भीलवाड़ा, 01 अप्रैल। राज्य बीमा एवं प्रावधायी निधि विभाग ने वित्त वर्ष 2022-23 के समाप्त होने से पहले ही परिपक्व होने वाली सभी 715 राज्य बीमा पॉलिसियों के 63.42 करोड़ रूपये का भुगतान कर दिया। जिला कलक्टर श्री आशीष मोदी ने शनिवार को ऑनलाईन पेमेंट इनिसिएट किया। बिल ऑटोमेटिक जनरेट होकर ट्रेजरी में सबमिट हो गए।
उप निदेशक श्रीमती प्रियंका मेहरानिया ने बताया कि इस बार भी पिछले वित्त वर्ष की तरह बीमा स्वत्व अभियान ऑनलाईन रहा। जिसमें कार्मिकों ने फार्म एवं दस्तावेज ऑनलाइन सबमिट किए। जिससे विभाग द्वारा 17 मार्च को ही समस्त 715 कर्मचारियों के स्वत्व प्रकरण का शत प्रतिशत निस्तारण कर दिया गया। पेमेंट इनिसिएट करते समय अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी श्री पारस कुमार नाहर, श्री शंभूलाल वर्मा, सूचना सहायक श्री जयदीप सिंह व वरिष्ठ सहायक राहुल व्यास एवं श्री चंद्रप्रकाश चौधरी मौजूद रहे।
