परदेसी पांवणों के स्वागत में रोशन हुई लेकसिटी

उदयपुर/जी-20 सतत वित्त कार्य दल की दूसरी बैठक में आने वाले विदेशी मेहमानों के स्वागत के लिए जिला प्रशासन द्वारा झील किनारों को आकर्षक रंगीन रोशनी से सजाया गया है। रंग—बिरंगी रोशनी से लकदक रानी रोड़ और झील में इसके प्रतिबिंब का यह मनोहारी नज़ारा शौकियाना फोटोग्राफर क्लॉड डिसूजा ने क्लिक किया है।

एयरपोर्ट से लेकर रानी रोड़ तक संवर गई है लेकसिटी
जी-20 सतत वित्त कार्य दल की दूसरी बैठक को देखते हुए एयरपोर्ट से लेकर रानी रोड़ तक के संपूर्ण मार्ग को आकर्षक ढंग से सजाया—संवारा गया है। यूआईटी और अन्य संस्थाओं द्वारा भी मेहमानों के स्वागत के लिए लेकसिटी के प्रमुख पर्यटन स्थलों की आभा वाले आकर्षक होर्डिंग्स लगाए गए हैं। एक नज़ारा।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!