महिलाओं के सामाजिक – आर्थिक सशक्तिकरण पर कार्यशाला का आयोजन

डूंगरपुर, 09 मार्च/अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस सप्ताह (8 मार्च से 14 मार्च) के अन्तर्गत जिला मुख्यालय पर धनलक्ष्मी महिला समृद्वि केन्द्र पर सामाजिक एवं आर्थिक सशक्तिकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया।
महिला अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक मोतीलाल मीणा ने बताया कि जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक जे.पी.मीणा द्वारा अध्यक्षता की गई एवं मुख्य अतिथि सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री कुलदीप सूत्रकार, विशिष्ट अतिथि निदेशक बड़ौदा ग्रामीण स्वरोजगार अंकित देवल के द्वारा की गई। सहायक निदेशक मोतीलाल मीणा द्वारा अतिथियों का स्वागत एवं कार्यशाला के उद्देश्यों को बताकर कार्यशाला का शुभारंभ किया।  अंकित देवल द्वारा महिलाओं के सशक्तिकरण के लिये संस्थान द्वारा संचालित 62 प्रकार के प्रशिक्षणों की जानकारी प्रदान की तथा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिये प्रोत्साहित किया। जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक जे.पी.मीणा को उपलब्ध ऋण सुविधाओं योजनाओं एवं साईबर क्राइम के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। उन्होंने बताया कि श्री कुलदीप सूत्रकार सचिव विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा महिलाओं के प्रदत्त पीडि़त प्राधिकरण एवं निःशुल्क विधिक सहायता के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। सहायक निदेशक मोतीलाल मीणा द्वारा महिलाओं के लिये उपलब्ध विभागीय योजनाओं के बारे में जानकारी प्रदान की गई। इस अवसर पर इंदिरा महिला शक्ति केन्द्र एवं वन स्टॉप सेंटर के कार्मिक एवं सुचिता कलाल सुपरवाईजर महिला अधिकारिता भी उपस्थित रहे।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!