कलक्टर मीणा सीसारमा की जनसुनवाई में पहुंचे
लिया शिविर का जायजा, जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश
उदयपुर, 2 मार्च। राज्य सरकार की त्रिस्तरीय जनसुनवाई व्यवस्था के तहत गुरुवार को जिलेभर में ग्राम पंचायत स्तरीय जनसुनवाई का आयोजन हुआ। इसमें जिला कलक्टर ताराचंद मीणा के निर्देशन में विभिन्न ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों को विभिन्न राजकीय योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया और परिवादियों की कई समस्याओं का मौके पर निस्तारण कर राहत प्रदान की गई।
ग्राम पंचायत स्तरीय जनसुनवाई की प्रभावी मॉनिटरिंग के उद्देश्य से जिला कलक्टर ताराचंद मीणा जिले के सीसारमा गांव में आयोजित जनसुनवाई में पहुंचे और ग्रामीणों से संवाद किया। कलक्टर ने ग्राम विकास अधिकारी दिव्या चौहान से चिरंजीवी योजना पंजीकरण की जानकारी ली तो बताया कि 25 परिवार चिरंजीवी से अभी भी वंचित है, इस पर कलक्टर ने सभी को शिविर में बुलाने एवं पंजीकरण करवाने के निर्देश दिए। इसी प्रकार पेंशन के बकाया 150 प्रकरणों की जानकारी होने पर इनके शीघ्र सत्यापन कराने के निर्देश भी संबंधित अधिकारियों को दिए। कलक्टर ने ग्राम पंचायत की सरपंच पायल गमेती, उपसरपंच भवरलाल गायरी के साथ ही मौजूद गिर्वा एसडीएम सलोनी खेमका, तहसीलदार सुरेश नाहर व अन्य गणमान्य लोगों से चर्चा कर क्षेत्र के विकास के लिए कार्य करने की बात कही और प्रशासन की ओर से हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।
योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार कर हर वर्ग को लाभान्वित करें
जिला कलक्टर मीणा ने शिविर स्थल पर मौजूद विभिन्न विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार करें और हर वर्ग को इन योजनाओं का लाभ प्रदान करें। उन्होंने मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना, दुर्घटना बीमा योजना के साथ सामाजिक सुरक्षा योजनाओं एवं जनहित की विभिनन योजनाओं व कार्यक्रमों की जानकारी ग्रामीणों को प्रदान करने एवं पात्र व्यक्तियों को इनका लाभ प्रदान करने के निर्देश दिए।
ग्रामीणों से किया संवाद:
जनसुनवाई के दौरान पहुंचे ग्रामीणों के साथ संवाद करते हुए कलक्टर ने विभिन्न समस्याओं की जानकारी प्राप्त की। ग्रामीणों ने कालारोही पेयजल समस्या के संबंध में कलक्टर को अवगत कराया और इसे क्षेत्र की प्रमुख समस्या बताते हुए इसके शीघ्र समाधान का आग्रह किया। इस कलक्टर ने पीएचईडी विभाग के अधिकारियों को शीघ्र आवश्यक कार्यवाही करते हुए समस्या का त्वरित समाधान कर ग्रामीणों को राहत प्रदान करने के निर्देश दिए। वहीं क्षेत्र में दुर्घटनाओं को रोकने एवं आमजन की सुरक्षार्थ सडक पर बैरियर बनवाने के निर्देश दिए।
जिलेभर में हुई ग्राम पंचायत स्तरीय जनसुनवाई
