उदयपुर, हिरण मगरी, से. नं. 3 श्री महावीर मित्र मंडल का होली स्नेह मिलन आयोजन दिनांक 07 मार्च 2023 को श्री महावीर भवन में सायं 4.30 बजे से 7.00 बजे तक आयोजित किया जायेगा, अध्यक्ष श्री आनंदी जैन (बम्बोरीया) ने सभी सदस्य परिवारो को होली की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए बताया कि मित्र मंडल के सभी सदस्य प्रातः 9.00 बजे श्री महावीर भवन के बाहर एकत्रित होकर सामुहिक होली खेलने के पश्चात सभी सदस्य, मित्र मंडल के सदस्यों एवं समाज में जिन परिवार में शोक की होली है वहा पर जायेगे, उसके पश्चात सायं मित्र मंडल के सभी सदस्यों का सपरिवार स्नेह मिलन का आयोजन रखा गया है | सचिव संजय अलावत ने मित्र मंडल के सभी सदस्यों से सपरिवार अधिक से अधिक संख्या में स्नेह मिलन एंव कार्यक्रम में पधारने की अपील की | स्नेह मिलन के लिए आयोजित भोजन व्यवस्था की जिम्मेदारी जीवन सिंह मेहता, जसवंत सिंह बापना, महेंद्र कोठारी, दिलीप भानावत, हेमंत पामेचा, सुनिल मेहता, मदन सिंयाल, महेंद्र डागा के साथ समस्त चयनित एवं मनोनीत कार्यकारिणी लिए हुए है |
णमोकार महामंत्र का जाप एवं प्रार्थना
श्री वर्धमान जैन श्रावक समिति, से.नं. 3 द्वारा दिनांक 5 मार्च 2023 रविवार को प्रातः 7.00 से 8.00 बजे तक आयोजित णमोकार महामंत्र के जाप एवं प्रार्थना के लाभार्थी श्री महावीर मित्र मंडल, से. नं. 3 है, मंडल अध्यक्ष आनंदी जैन ने सभी समाजजन से पधारने तथा जाप एवं प्रार्थना के पश्चात अल्पाहार लेकर पधारने का निवेदन किया है |
