राजस्थान विद्यापीठ एवं अर्पण सेवा संस्थान के बीच हुआ एम.ओ.यू.

टीमवर्क द्वारा सतत् विकास की प्राप्ति ही वर्तमान समय की आवश्यकता – प्रो. सारंगदेवोत

उदयपुर 02 मार्च /  जनार्दन राय नागर  राजस्थान विद्यापीठ एवं अर्पण सेवा संस्थान के मध्य कृषि से जुड़ी तकनीकों के प्रचार – प्रसार एवं राजस्थान विद्यापीठ के वैज्ञानिकों द्वारा अर्पण सेवा संस्थान को सलाहकार सेवाएं प्रदान करने के उद्देश्यों से एम.ओ.यू. किया गया। कुलपति प्रो. कर्नल एस.एस. सारगंदेवोत एवं अर्पण सेवा संस्थान के अध्यक्ष डॉ. शुभकरण सिंह ने एम. ओ. यू. पर हस्ताक्षर किये।
इस एम. ओ. यू. के अंतर्गत दोनो संस्थाए संयुक्त रूप से तकनीकी ज्ञान के विस्तार हेतु किसानों व कृषि छात्रों के ज्ञान एवं विकास के लिए राष्ट्रीय एवं अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन करेंगी।
इस अवसर पर कुलपति प्रो. सांरगदेवोत ने बताया कि राजस्थान विद्यापीठ एवं अर्पण सेवा संस्थान समान उद्देश्यों की पूर्ति हेतु अग्रसर हैं एवं टीमवर्क द्वारा सतत् विकास की प्राप्ति ही वर्तमान समय की आवश्यकता है। विद्यापीठ के कृषि सलाहकार प्रो. आई.जे. माथुर ने कुलपति एवं उपस्थित अधिकारियों का स्वागत किया तथा एम.ओ.यू. के उद्देश्यों की जानकारी दी।
डॉ. शुभकरण ने अर्पण सेवा संस्थान के कार्यों की जानकारी देते हुए विद्यापीठ के छात्रों के लिए कैंपस प्लेसमेन्ट के आयोजन का प्रस्ताव भी रखा।
कार्यक्रम में रजिस्ट्रार डॉ. हेमशंकर दाधीच, अधिष्ठाता प्रो. जी. के. माथुर, डॉ. ए.एस. जोधा, यशंकर शिवहरे, डॉ. हेमराज वर्मा, प्रियवृत सज्जन उपस्थित थे।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!