अभियान के सफल क्रियान्वयन के लिए कलक्टर आज लेंगे बैठक
उदयपुर, 20 फरवरी। जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग के प्रमुख शासन सचिव के निर्देशानुसार राज्य सरकार द्वारा सामुदायिक वन अधिकार पत्रों को जारी करने के लिए जिले में विशेष अभियान 1 मार्च से 30 जून तक चलाया जाएगा। अभियान के सफल क्रियान्वयन के लिए जिला कलक्टर ताराचंद मीणा की अध्यक्षता में मंगलवार 21 फरवरी की शाम 6 बजे डीओआईटी के माध्यम से उपखण्ड स्तरीय एवं पंचायत समिति स्तरीय अधिकारियों यथा एसडीएम, बीडीओ, तहसीलदार, क्षेत्रीय वन अधिकारी एवं संबंधित कार्मिकों की बैठक आयोजित की जाएगी। यह जानकारी टीएडी के उपायुक्त पर्वत सिंह चुण्डावत ने दी।
राजस्थान राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष आज उदयपुर में
सर्किट हाउस में करेंगे जनसुनवाई
उदयपुर, 20 फरवरी। राजस्थान राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष रफीक खान मंगलवार 21 फरवरी की सुबह 10.20 बजे हवाई मार्ग से उदयपुर पहुंचेंगे। वे यहां से सर्किट हाउस आएंगे तथा दोपहर 1 बजे सर्किट हाउस में जनसुनवाई करेंगे, इसके उपरांत उनका प्रेसवार्ता करने का भी कार्यक्रम है। इनका रात्रि विश्राम उदयपुर सर्किट हाउस में ही रहेगा। आयोग अध्यक्ष खान बुधवार 22 फरवरी की सुबह 10 बजे सर्किट हाउस से एयरपोर्ट के लिए प्रस्थान करेंगे तथा 10.40 बजे वायुयान से जयपुर के लिए प्रस्थान कर जाएंगे।
यूपी के राज्य सूचना आयुक्त 25 को उदयपुर में
उदयपुर, 20 फरवरी। उत्तरप्रदेश के राज्य सूचना आयुक्त अजय कुमार उप्रेती 25 फरवरी को दोपहर 1 बजे उदयपुर पहुंचेंगे। वे 25 व 26 को उदयपुर प्रवास पर रहेंगे तथा रात्रि विश्राम सर्किट हाउस में करेंगे। वे 27 की सुबह 8 बजे माउण्ट आबू के लिए प्रस्थान कर जाएंगे।
