आत्मभाव में रमण करना ही सच्चा स्वागतःडॉ. सुरेन्द्र मुनि

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

डॉ. सुरेन्द्र मुनि के 40 वंा दीक्षा जयन्ती महोत्सव पर गुणानुवाद सभा आज
उदयपुर, 28 नवम्बर। चित्रकूट गणेश धाम से विहार कर सुरेश वडाला के निवास स्थान पर पधारने पर जैन समाज द्वारा प्रवर्तक डॉ. राजेन्द्र मुनि एवं डॉ. सुरेन्द्र मुनि का भव्य स्वागत किया गया। रविवार को प्रातः 9 बजे बेदला-सापेटिया लिंक रोड़़ स्थित सर्वम प्लायम सुख्ेार पर डॉ. सुरेन्द्र मुनि का 40 वंा दीक्षा जयन्ती महोत्सव पर गुणानुवाद सभा का आयोजन किया जायेगा।
आज आयोजित धर्मसभा को संबोधित करते हुए डॉ. सुरेन्द्र मुनि ने स्वभाव दशा और विभाव दशा का विस्तार से वर्णन करते हुए कहा कि जो व्यक्ति शरीर दृष्टि में निमग्न रहकर इन्द्रियों के अधीन रहता है और सांसारिक सुखों को ही सर्वस्व मानकर जीवन व्यतीत करता है, वह विभाव दशा में जीता है। इसके विपरीत, अध्यात्म को महत्व देते हुए पूजा-पाठ व धर्म-कर्म का लक्ष्य रखना ही स्वभाव दशा कहलाती है। मुनिश्री ने कहा कि मनुष्य का लक्ष्य भौतिक न होकर आत्मिक होना चाहिए। आचार्यों द्वारा बताए गए जीवन के विविध रूपों की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि दूसरों को कष्ट देकर सुख का अनुभव करने वाली आसुरी वृत्ति निकृष्ट जीवन है। रावण, कंस और कौरवों ने अपनी लालसा पूर्ति के लिए बड़े संग्राम कर लाखों लोगों का विनाश किया, अतः हमें उनसे सीख लेते हुए दैवी व आध्यात्मिक जीवन जीने का प्रयास करना चाहिए।
सभा में प्रवर्तक डॉ. राजेन्द्र मुनि ने आस्तिक और नास्तिक की परिभाषा स्पष्ट करते हुए कहा कि परोपकार एवं मानवतापरक जीवन जीना ही वास्तविक रूप में सफल और सार्थक है। इस अवसर पर चातुर्मास स्मृति स्वरूप जरूरतमंद बच्चों को पाठ्य सामग्री वितरित की गई, जिसे पाकर बच्चों ने हर्ष व्यक्त किया। कार्यक्रम में विजेन्द्र पोरवाल, निर्मल गोखरू, दिनेश चोरडिया, चन्द्रेश पोखरणा, शिक्षक नेता भंवर सेठ व राजेन्द्र छाजेड़ सहित कई श्रावक-श्राविकाएं उपस्थित रहे।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!