उदयपुर। पैसिफिक इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (पीआईएमएस ), उमरड़ा, उदयपुर के ईएनटी विभाग द्वारा 21 नवंबर 2026 को ‘बेसिक टू एडवांस्ड ईएनटी ’ विषय पर सतत चिकित्सा शिक्षा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में एसोसिएशन ऑफ ओटोलैरिंगोलॉजिस्ट्स ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. कौशल शेठ तथा इंडियन जर्नल ऑफ ओटोलर्यनोलोजी एंड हेड एंड नेक सर्जरी के एडिटोरियल बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. योगेश डाबोलकर ने विशेषज्ञ फैकल्टी के रूप में शिरकत की।
इस अवसर पर पीआईएमएस के चेयरमैन आशीष अग्रवाल ने अपने संबोधन में आधुनिक चिकित्सा शिक्षा एवं तकनीकों को बढ़ावा देने और मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया। उन्होंने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए ईएनटी विभाग की टीम को बधाई दी। आयोजन सचिव एवं पीआईएमएस के ईएनटी विभागाध्यक्ष तथा प्रोफेसर डॉ. विक्रम सिंह राठौड़ ने बताया कि इस सीएमई का मुख्य उद्देश्य जूनियर एवं सीनियर चिकित्सकों तथा फैकल्टी सदस्यों को ईएनटी के बुनियादी सिद्धांतों से लेकर नवीनतम एवं उन्नत चिकित्सा पद्धतियों, आधुनिक तकनीकों और सर्जिकल प्रक्रियाओं की जानकारी प्रदान करना था, ताकि चिकित्सक अपने ज्ञान एवं कौशल को और अधिक विकसित कर सकें। आयोजन अध्यक्ष डॉ. विरल छाया, सह-आयोजन अध्यक्ष डॉ. नितिन शर्मा तथा संयुक्त आयोजन सचिव डॉ. अदिति शर्मा, डॉ. नबील सिंधी, डॉ. प्रिया सुंदरानी, डॉ. कार्तिका एवं डॉ. करण रहे।
कार्यक्रम में साई तिरुपति यूनिवर्सिटी के कुलपति डॉ. प्रशांत नाहर, पीआईएमएस के प्राचार्य एवं कंट्रोलर डॉ. किशन लाल धनक, साई तिरुपति यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार डॉ. देवेंद्र जैन, मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. सरिता कंठ, पीआईएमएस के मेडिकल डायरेक्टर डॉ. कमलेश शेखावत सहित संस्थान के विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष एवं सदस्य उपस्थित रहे। पीआईएमएस के ईएनटी विभाग के सभी रेजिडेंट्स ने कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी निभाई। इस शैक्षणिक आयोजन में उदयपुर के विभिन्न मेडिकल कॉलेजों के ईएनटी विभागों के फैकल्टी सदस्यों एवं रेजिडेंट्स ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। इनमें डॉ. नवनीत माथुर, डॉ. सुशील झा, डॉ. प्रितोष शर्मा, डॉ. ऋचा गुप्ता, डॉ. कनिष्क मेहता, डॉ. गौतम एवं डॉ. अनामिका सहित अनेक चिकित्सक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान विशेषज्ञों ने ईएनटी के विभिन्न क्षेत्रों में नवीनतम प्रगति, आधुनिक उपचार पद्धतियों, क्लिनिकल अनुभवों एवं उन्नत सर्जिकल तकनीकों पर महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं। इस सीएमई ने चिकित्सकों को ज्ञान के आदान-प्रदान, आपसी संवाद और विभिन्न मेडिकल कॉलेजों के बीच अकादमिक सहयोग का साझा मंच प्रदान किया। पैसिफिक इंस्टीट्यूट के ईएनटी विभाग की यह पहल चिकित्सा शिक्षा में उत्कृष्टता, निरंतर ज्ञानवर्धन तथा मरीजों को बेहतर और आधुनिक उपचार उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुई।
पैसिफिक मेडिकल साइंसेज में ‘बेसिक टू एडवांस्ड ईएनटी’ विषय पर सीएमई का आयोजन
