मंगलाचरण एवं पारंपरिक नृत्य प्रस्तुतियों ने बांधा समां, महिलाओं ने उत्साहपूर्वक लिया भाग
उदयपुर। सकल दिगम्बर जैन समाज की महिलाओं की ओर से दीपावली के पावन पर्व के उपलक्ष्य में सेक्टर-4 में दीपावली स्नेह मिलन समारोह हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ आयोजित किया गया। समारोह में समाज की महिलाओं ने बड़ी संख्या में सहभागिता करते हुए आपसी प्रेम, सौहार्द एवं सामाजिक एकता का संदेश दिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मंगलाचरण के साथ हुआ। इसके पश्चात महिलाओं ने पारंपरिक नृत्य एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से समारोह को यादगार बना दिया। रंग-बिरंगे परिधानों में सजी महिलाओं की प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया और पूरे आयोजन में उत्सव का माहौल बना रहा।
इस अवसर पर महिलाओं ने एक-दूसरे को दीपावली एवं नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए पर्व की खुशियां साझा कीं। साथ ही आपसी मेल-मिलाप, पारिवारिक संस्कारों एवं सामाजिक समरसता को मजबूत बनाने पर जोर दिया गया। कार्यक्रम में मनोरंजक गतिविधियों एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई।
संयोजिका अलका जैन एवं मेघना जैन ने बताया कि इस प्रकार के आयोजन समाज की महिलाओं को एक-दूसरे से जुड़ने, अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने तथा सामाजिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं को आगे बढ़ाने का अवसर प्रदान करते हैं। उन्होंने सभी महिलाओं का सहयोग एवं सहभागिता के लिए आभार व्यक्त किया।
समारोह में अलका जैन, मेघना जैन, ममता जैन, उषा जैन, मीनाक्षी जैन, कविता जैन, रानू जैन, सपना जैन, संगीता जैन, प्रीति जैन, शर्मिला जैन, मीना जैन, नेहा जैन, आकांक्षा जैन, साधना जैन, अंकिता जैन, शोभना जैन, सोनिका जैन, दीपिका जैन, शिल्पी जैन, अंकिता जैन, मीनाक्षी जैन, प्रियंका जैन, अनीता जैन सहित समाज की अनेक महिलाएं उपस्थित रहीं।
