धमिका काई कप में जापान कराटे क्लब के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, जीते 9 पदक

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

पांच रजत और चार कांस्य पदक जीतकर खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर पर दिखाई प्रतिभा, कोच हर्ष वैष्णव के मार्गदर्शन में मिली सफलता
उदयपुर। एलएनसीटी यूनिवर्सिटी की ओर से आयोजित धमिका काई कप-2026 में जापान कराटे क्लब, उदयपुर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 9 पदक हासिल किए। प्रतियोगिता में क्लब के खिलाड़ियों ने 5 रजत और 4 कांस्य पदक जीतकर अपनी खेल प्रतिभा और मेहनत का परिचय दिया।
प्रतियोगिता में रजत पदक जीतने वाले खिलाड़ियों में अर्श मलारा, क्रियांश मेघवाल, अंगद कुमार, समर जैन और अध्ययन जैन शामिल रहे। वहीं कांस्य पदक हासिल करने वाले खिलाड़ियों में रुद्राक्ष मेहता, युवान भीमावत, सनय जैन और वेदांत दास ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
सभी खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता के दौरान अनुशासन, आत्मविश्वास और खेल कौशल का शानदार प्रदर्शन किया। उनकी इस उपलब्धि से क्लब में खुशी का माहौल है।
क्लब के डायरेक्टर ईशान वैष्णव ने सभी पदक विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत, नियमित अभ्यास और समर्पण का परिणाम है। टीम कोच हर्ष वैष्णव के कुशल मार्गदर्शन में खिलाड़ियों ने यह उपलब्धि हासिल की। क्लब पदाधिकारियों ने भी खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आगे भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!