udaipur. चौधरी मेवाड़ा कलाल समाज की साधारण सभा दिनांक 01.11.2026, रविवार को कानोड़ स्थित समाज भवन में आयोजित हुई। समाज के केंद्रीय प्रवक्ता शैलेन्द्र कुमार चौधरी ने बताया कि समाज की साधारण सभा केंद्रीय अध्यक्ष लोकेश चौधरी की अध्यक्षता एवं संरक्षक श्याम सुंदर चौधरी के सानिध्य में सम्पन्न हुई।
महामंत्री एडवोकेट बंशीलाल चौधरी ने साधारण सभा का संचालन किया। साधारण सभा में समाज के उपाध्यक्ष अशोक चौधरी, कोषाध्यक्ष प्रताप लाल चौधरी, संगठन मंत्री विकास चौधरी, न्याय पालिका चेयरमैन रामलाल चौधरी, इकाई अध्यक्ष रामचन्द्र चौधरी उदयपुर शहर, भंवरलाल चौधरी वल्लभनगर, भेरूलाल चौधरी बड़ीसादड़ी, रमेश चौधरी भीण्डर-कानोड़, इन्द्रलाल चौधरी गिर्वा, चन्द्र प्रकाश चौधरी लसाड़िया, सुन्दरलाल चौधरी मावली, पूर्व संरक्षक मांगीलाल चौधरी, पूर्व अध्यक्ष सत्यनारायण चौधरी, भवन संयोजक रमेश चन्द्र नालविया, जयप्रकाश चौधरी, परसाराम चौधरी, पूर्व इकाई अध्यक्ष लसाड़िया भगवती लाल चौधरी, पूर्व प्रवक्ता मनोहर चौधरी नरैश एवं राजेश चौधरी कानोड़ के साथ समाज के दसों इकाइयों के चयनित प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
साधारण सभा में आगामी छठे समाज चुनाव-2026 के चुनाव संपादन हेतु प्रकाश चौधरी नाहरमगरा को चुनाव अधिकारी एवं शैलेन्द्र कुमार चौधरी खेमली को सहायक निर्वाचन अधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया। समाज के कोषाध्यक्ष प्रतापलाल चौधरी ने साधारण सभा में संस्थान का वित्तीय वर्ष 2025-26 का आय-व्यय का गोषवारा प्रस्तुत किया गया एवं समाज के चित्रकूट नगर समाज भवन, पिपली चौक एवं आवरी माता जी की आय-व्यय का विवरण प्रस्तुत किया गया। आवरीमाता भवन को विक्रय करने के सम्बन्ध में एक राय नहीं बन पाई।
अध्यक्ष लोकेश चौधरी ने आगामी चुनाव में सम्पूर्ण केंद्रीय कार्यकारिणी का चुनाव सहमति से एवं निर्विरोध करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि चुनाव होने से समाज में कटुता बढ़ती है एवं भाईचारा कम होता है। अच्छे एवं योग्य व्यक्ति को अध्यक्ष पद पर निर्विरोध चुना जाना समय की आवश्यकता है। उदयपुर शहर इकाई का परिसीमन करने हेतु दो भागों विभक्त करने का प्रस्ताव पारित किया गया साथ ही गोगुन्दा, गिर्वा इकाइयों का भी परिसीमन करने का निर्णय लिया गया।
समाज में व्याप्त कुरीतियों पर चर्चा करते हुए महामंत्री ने कहा कि प्री-वेडिंग पर पूर्ववत प्रतिबंध रहेगा। महिलाओं ने दी जाने वाली बर्तनों / लेन को प्रभावी ढंग से बंद किया जायेगा। समाज की पारिवारिक निर्देशिका प्रभारी शैलेन्द्र चौधरी ने बताया कि पारिवारिक निर्देशिका कार्य प्रगति पर है। एवं निर्देशिका ने समाज बंधुओं को विज्ञापन देने हेतु आग्रह किया गया। निर्देशिका ने समाज के संविधान की नियमावली प्रकाशित करने की सहमति साधारण सभा द्वारा प्रदान की गई। उपाध्यक्ष अशोक चौधरी देवारी ने विचार रखते हुए बताया कि आगामी सामूहिक विवाह के बारे में निश्चित तारीख घोषित की जाये जिससे समय पर जोड़े बुक हो सकें।
अन्त में समाज संरक्षक श्याम सुंदर चौधरी ने धन्यवाद उद्बोधन प्रदान किया।
चौधरी मेवाड़ा कलाल समाज में प्रकाश चौधरी बने चुनाव अधिकारी
