उदयपुर। सिंधी समाज के महान संत, अमरापुर के अवतार पूज्य संत कंवरराम साहिब के 87वें बलिदान दिवस के अवसर पर संत कंवरराम कॉलोनी (कोठीबाग) स्थित संत कंवरराम मंदिर में एक भव्य एवं भावपूर्ण श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपस्थित श्रद्धालुओं ने 2 मिनट का मौन रखकर पूज्य संत कंवरराम साहिब को अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
संत कंवरराम मोहल्ला पंचायत के अध्यक्ष राजेश खत्री ने जानकारी देते हुए बताया कि संत कंवरराम साहिब ने अपना पूरा जीवन समाज सेवा, प्रेम, सौहार्द और मानव कल्याण के लिए समर्पित कर दिया। उनके नाम पर संपूर्ण भारत ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी कई धार्मिक व सामाजिक ट्रस्ट, मंदिर और धर्मशालाएं बनी हुई हैं, जिनके माध्यम से निरंतर जरूरतमंदों की मदद और जनकल्याणकारी कार्य किए जा रहे हैं।
उदयपुर शहर में भी संत कंवरराम साहिब की पावन स्मृति और विचारों को अक्षुण्ण रखने के लिए कोठीबाग स्थित कॉलोनी का नाम ‘संत कंवरराम कॉलोनी’ एवं सेक्टर-14 स्थित हॉल का नाम ‘संत कंवरराम हॉल’ रखा गया है। इन स्थानों पर समय-समय पर विभिन्न धार्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहते हैं।
श्रद्धांजलि सभा में ये रहे मौजूद:
कार्यक्रम के दौरान संत कंवरराम मोहल्ला पंचायत के संरक्षक प्रताप राय कारड़ा, अध्यक्ष राजेश खत्री, किशन कटारिया, मनोहर कारड़ा, पुष्पराज साहित्या, चंद्रलाल राजानी, हरिराम राजानी, सुरेश कारड़ा, अनिल रामेजा, शमन लाल तलरेजा, अर्जुन रामेजा, विजय कारड़ा, नवीन कारड़ा, अरुण कारड़ा, नरेश मंदवानी, बसंत साहित्या, रवि गेरा, राजकुमार कारड़ा, ओम कटारिया, रितिक राजानी, जानकी देवी साहित्या, ज्ञानी देवी कारड़ा, शीला कारड़ा, जयवंती चावला एवं जानकी देवी कटारिया सहित सिंधी समाज के अनेक गणमान्य नागरिक व श्रद्धालु उपस्थित रहे।
