डीपीएस, उदयपुर में  देश के 400 प्रतिनिधि बच्चों के साथ एमयूएन 2026’ का भव्य शुभारंभ

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

दिल्ली पब्लिक स्कूल, उदयपुर में शुक्रवार को प्रतिष्ठित ‘द ग्रैंड झरोखा फोरम मॉडल यूनाइटेड नेशंस (एमयूएन) 2026’ का भव्य शुभारंभ हुआ। विद्यालय इस तीन दिवसीय राष्ट्रीय स्तर के आयोजन का आधिकारिक वेन्यू पार्टनर है। 30 अक्टूबर से 1 नवंबर तक आयोजित इस सम्मेलन में देशभर से 400 से अधिक युवा प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं।
उद्घाटन समारोह में विद्यालय प्रबंधन के सदस्यों, श्रीमति अपूर्वा अग्रवाल, प्राचार्य संजय नरवरिया, उपप्राचार्य राजेश धाभाई सहित अन्य गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलन एवं प्रेरणादायी संबोधन के साथ सम्मेलन का विधिवत शुभारंभ किया।
यह सम्मेलन केवल वाद-विवाद प्रतियोगिता नहीं, बल्कि संयुक्त राष्ट्र की कार्यप्रणाली का जीवंत अनुकरण है। इसमें विद्यार्थी विभिन्न देशों के प्रतिनिधियों की भूमिका निभाते हुए समसामयिक वैश्विक मुद्दों पर चर्चा, कूटनीतिक वार्ता, विचार-विमर्श एवं प्रस्ताव निर्माण करेंगे। सम्मेलन में आठ समितियों का गठन किया गया है।
इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन की सदस्या अपूर्वा अग्रवाल ने कहा कि ऐसे मंच विद्यार्थियों को वैश्विक स्तर पर सोचने और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने की प्रेरणा देते हैं।
प्राचार्य संजय नरवरिया ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, तार्किक चिंतन, नेतृत्व क्षमता एवं सामूहिक कार्य की भावना विकसित करते हैं। सम्मेलन के तीन दिनों में प्रशिक्षण सत्र, गहन बहस, कूटनीतिक चर्चाएँ, अंतिम समिति सत्र एवं समापन समारोह आयोजित होंगे। डीपीएस, उदयपुर द्वारा इस आयोजन की मेजबानी विद्यार्थियों को वैश्विक अनुभव एवं नेतृत्व के अवसर प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!